T20 World Cup ट्राॅफी जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा था? कप्तान सूर्यकुमार ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup ट्राॅफी जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा था? कप्तान सूर्यकुमार ने किया बड़ा खुलासा

आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं

Suryakumar and Gambhir (Image credit Twitter - X)
Suryakumar and Gambhir (Image credit Twitter – X)

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में एक खास पल देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से क्या कहा?

सूर्यकुमार यादव के मुताबिक, मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल था। सभी खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। उसी समय गौतम गंभीर ने ट्रॉफी उठाकर खिलाड़ियों के सामने रखी और एक अहम बात कही। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में सबसे महत्वपूर्ण चीज यही ट्रॉफी है और इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं होती।

गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा कि लोग समय के साथ यह भूल जाते हैं कि किस खिलाड़ी ने कितने रन बनाए या कितने विकेट लिए। लेकिन इतिहास हमेशा यह याद रखता है कि कौन-सी टीम ने कितनी ट्रॉफी जीती। इसलिए खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रिकॉर्ड के बजाय टीम की जीत पर ध्यान देना चाहिए।

जीत के बाद खुश नजर आए गौतम गंभीर

सूर्यकुमार यादव ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा पिछले कुछ समय से भारतीय टीम इसी सोच के साथ खेल रही है। जब से गौतम गंभीर टीम के कोच बने हैं और सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली है, तब से टीम का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। भारत ने टी20 फॉर्मेट में कई द्विपक्षीय सीरीज जीती हैं और 2025 में एशिया कप भी अपने नाम किया था।

सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि गौतम मैदान पर अपने गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मैच के दौरान वह ज्यादा भावनाएं नहीं दिखाते और अक्सर शांत रहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस जीत के बाद गंभीर मुस्कुराए थे, तो सूर्यकुमार ने हंसते हुए कहा कि टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में टीम ने उन्हें मुस्कुराने का मौका नहीं दिया।

हालांकि, जैसे-जैसे टीम का प्रदर्शन बेहतर होता गया, गंभीर भी काफी खुश नजर आने लगे। कप्तान ने कहा कि फाइनल जीतने के बाद उन्होंने गंभीर को सबसे ज्यादा मुस्कुराते हुए देखा। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने शानदार खेल दिखाया और सिर्फ एक ही मैच हारा, जबकि बाकी मुकाबलों में टीम का दबदबा साफ दिखाई दिया।

close whatsapp