IPL 2026: RCB बनाम SRH मैच से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के स्टैट्स और रिकाॅर्ड्स के बारे में जानें
आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरू और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा
अद्यतन - Mar 27, 2026 7:32 pm

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से, आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी और एसआरएच दोनों ही टीमें शानदार अंदाज में आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज करना चाहेंगी। आरसीबी जो अपने होम ग्राउंड पर मैच खेल रही है, उसे घरेलू परिस्थितियों को फायदा मिल सकता है। चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
वहीं, एसआरएच संतुलित टीम उतारकर टूर्नामेंट के पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। पिछली बार दोनों टीमें इसी मैदान पर आईपीएल 2024 में आमने-सामने थीं, जहां मेहमान टीम ने 25 रनों से जीत हासिल की थी। उस मैच में ट्रैविस हेड ने आरसीबी के खिलाफ सनसनीखेज शतक बनाया था।
खैर, इस मैच से पहले दोनों ही टीमों को अपने अनुभवी गेंदबाजों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। जोश हेजललुड इस मुकाबले के लिए मैच फिट नहीं है। तो वहीं, पैट कमिंस के भी सनराइजर्स के लिए पहले कुछ मुकाबलों में खेलने की संभावना बहुत ही कम है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आईपीएल के खास स्टैट्स व रिकॉर्ड्स
बेंगलुरु शहर का यह प्रतिष्ठित स्टेडियम आईपीएल की शुरुआत से ही इसका अभिन्न अंग रहा है। बता दें इसी मैदान पर आईपीएल का पहला मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया था। आरसीबी के घरेलू मैदान पर अब तक 100 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, और इन वर्षों में कई यादगार पल यहीं घटित हुए हैं। मैदान पर बने आईपीएल के खास स्टैट व रिकाॅर्ड:
| कुल मैच खेले गए | 100 |
| मैच जीते पहले बल्लेबाजी करते हुए | 43 |
| मैच जीते दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए | 53 |
| मैच जीते टाॅस जीतने वाली टीम ने | 53 |
| मैच जीते हारने वाली टीम ने | 43 |
| मैच जिनका कोई परिणाम नहीं निकला | 4 |
| सर्वाधिक टीम टोटल | 287/3 – सनराइजर्स हैदराबाद |
| सबसे कम टीम टोटल | 82 – आरसीबी |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 166 |
| सर्वाधिक स्कोर जिसको सफलतापूर्वक चेज किया गया हो | 186/3 – डेक्कन चार्जस |