CSK vs KKR, Match 22: सीएसके या केकेआर, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
दोनों टीमों के बीच यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा
अद्यतन - अप्रैल 13, 2026 12:04 अपराह्न

जारी आईपीएल 2026 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 14 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा। चेन्नई और कोलकाता के लिए अभी तक टूर्नामेंट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दोनों ही इस समय जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में आखिरी दो पायदान पर मौजूद हैं।
सीएसके ने अभी तक आईपीएल 2026 में चार मैच खेले हैं। पहले तीन मैचों में हार मिलने के बाद, यलो आर्मी ने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की। तो वहीं, केकेआर अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है।
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अभी तक केकेआर को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला। खैर, आइए जानते हैं 14 अप्रैल को होने वाले मैच से पहले हेड टू हेड रिकाॅर्ड क्या कहते हैं:
CSK vs KKR मैच डिटेल्स
| मैच | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 22, आईपीएल 2026 |
| वेन्यू | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| तारीख और समय | मंगलवार, 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
CSK vs KKR हेड टू हेड रिकाॅर्ड
आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 11 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
| मैच खेले | 32 |
| चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते | 20 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 11 |
| टाई/नो रिजल्ट | 1 |
| सबसे पहला मैच | 26 अप्रैल, 2008 (चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता) |
| हालिया मैच | 7 मई, 2025 (चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता) |