IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X)
KKR vs RR (Image Credit- Twitter X)

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं, मुकाबले के लिए केकेआर ने एक और आरआर ने अंतिम 11 में दो बदलाव किए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी

राजस्थान राॅयल्स (RR)

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा

ईडन गार्डन्स, कोलकाता पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स एक ऐसा मैदान रहा है जहां सबसे छोटे फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा फायदेमंद रहा है। यहां गेंद में एक जैसा उछाल होता है और वह विकेटकीपर तक अच्छी गति से पहुंचती है। आईपीएल 2026 में इस मशहूर मैदान पर खेले गए दो पूरे मैचों में, पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 204 रहा। जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा। इस मैदान पर टीमों को कम स्कोर पर रोकना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी हैं और आउटफील्ड बहुत तेज है।

KKR vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान राॅयल्स 14 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

close whatsapp