5 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

5 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से

आईपीएल के जारी सीजन का 48वां मैच दिल्ली कैपटिल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

2. IPL 2026: सीजन की तीसरी जीत दर्ज करने के बाद, प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई करेगी MI? जाने यहां

मुंबई की हालिया जीत ने उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में गणितीय रूप से जिंदा रखा है, लेकिन उन्हें एक चमत्कार की जरूरत है। अपने सभी बचे हुए मैच जीतने के बाद भी, वे ज्यादा से ज्यादा 14 अंकों तक ही पहुंच सकते हैं यह एक ऐसा स्कोर है जिसके आधार पर 2022 के बाद से सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफिकेशन मिला है, और वह भी 2024 में जब आरसीबी ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

3. ‘आराम करने का समय खत्म’ – CSK से मुकाबले से पहले DC के कोच मुनाफ पटेल ने खिलड़ियों को दी वार्निंग

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल ने कहा, “आपके पास मैच जीतने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। जाहिर है, हम हर मैच जीतने के लिए ही खेलते हैं, लेकिन अब आराम करने का समय खत्म हो गया है। अगर आप क्वालिफाई करना चाहते हैं, तो आपको सभी मैच जीतने होंगे। हमने मैच जीते हैं और हम उन्हें भूल चुके हैं। अगर हम उन्हें याद करते रहेंगे, तो हम फिर से हार जाएंगे। बेहतर यही है कि हम उन्हें भूल जाएं और जीते हुए मैच की स्पीड के साथ आगे बढ़ें।”

4. MI के खराब प्रदर्शन के बाद भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी सुरक्षित: रिपोर्ट्स

आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक चैंपियन टीम की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाई है। खबर लिखे जाने तक टीम ने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ तीन मैचों में ही जीत हासिल कर पाई है। फिलहाल वह जारी सीजन की अंक तालिका में 9वें पायदान पर मौजूद हैं।

हालांकि, मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक पांड्या की कप्तानी खतरे में नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट का विश्वास हार्दिक पांड्या की कप्तानी में बना हुआ है। इस वजह से फिलहाल वह टीम की लीडरशिप में कोई बदलाव नहीं चाहते हैं। हालांकि, जारी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टीम को अपने वर्तमान रणनीति पर दोबारा से विचार-विमर्श करने की जरूरत है।

5. IPL 2026, Match 48: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

DC vs CSK हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  32
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 12
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते  20
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  8 मई, 2008 (CSK जीता)
हालिया मैच  11 अप्रैल, 2026 (CSK जीता)

6. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पिछले दो मैचों के नतीजे बिल्कुल अलग रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच का मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच लो-स्कोरिंग रहा। यह अंतर बताता है कि आने वाला मैच किसी भी तरफ जा सकता है।

बल्लेबाजों को शुरुआत में ही पिच के हालात को समझना होगा और यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि पिच सपाट होगी, बल्कि उन्हें सावधानी से खेलना होगा। वहीं, गेंदबाज दोनों ही स्थितियों में अपना असर डाल सकते हैं, बशर्ते वे अपनी योजनाओं को ठीक से लागू करें चाहे वह रन रोकने की बात हो या विकेट लेने की।

7. ‘सिक्सर किंग’ बने रोहित शर्मा, ऐसा बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले IPL इतिहास में बने पहले भारतीय बल्लेबाज

वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। काफी लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे ‘हिटमैन’ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 44 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के और 6 चौके शामिल रहे। इन छक्कों की मदद से रोहित आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए 150 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले अभी तक इस कारनामे को कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया है।

8. TMC ने मुझसे 5 करोड़ रुपये मांगे, 36 शतक ठोकने वाले पूर्व क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हाल में ही पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को करारी हार मिली। इस हार को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा ‘मुझे इस हार से जरा भी हैरानी नहीं हुई। जब पूरी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हो और कोई विकास भी नहीं हुआ हो तो ऐसा ही होता है।  टीएमसी ने टिकट सिर्फ उन लोगों को दिया जो मोटी रकम दे सकते थे। इस बार 70-72 उम्मीदवारों ने टिकट के लिए 5 करोड़ रुपये दिए। मुझसे भी पैसे मांगे गए थे लेकिन मैंने मना कर दिया। अब देख लीजिए पैसे देने वालों में कितने लोग जीते हैं।

close whatsapp