PBKS vs RCB, Top 10 Memes: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

PBKS vs RCB, Top 10 Memes: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 23 रनों से जीता।

IPL 2026, PBKS vs RCB: Top 10 memes (image via X)
IPL 2026, PBKS vs RCB: Top 10 memes (image via X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की शानदार हाफ-सेंचुरी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की निर्णायक शुरुआती गेंदबाजी की बदौलत रविवार (17 मई) को आईपीएल में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

कोहली (58), अय्यर (73*) और देवदत्त पडिक्कल (45) ने जबरदस्त पारियां खेलीं, जिससे बेंगलुरु ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। इसके बाद भुवनेश्वर (2/38) ने पंजाब किंग्स की खतरनाक सलामी जोड़ी प्रियांश आर्य (0) और प्रभसिमरन सिंह (2) को जल्दी आउट करके विपक्षी टीम के लिए जीत के दरवाजे लगभग बंद ही कर दिए; पंजाब किंग्स अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

तेज गेंदबाज रासिख सलाम (3/36) ने चौथे ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर (1) को आउट करके पंजाब किंग्स की मुश्किलें और बढ़ा दीं, जिससे मेजबान टीम का स्कोर 3 विकेट पर 19 रन हो गया था। पंजाब किंग्स की टीम से शशांक सिंह स्टार बल्लेबाज़ रहे, जिन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।

सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स

close whatsapp