ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, बांग्लादेश वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श 

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, बांग्लादेश वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श 

इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

Travis Head and Mitchell Marsh (Image Credit- Twitter X)
Travis Head and Mitchell Marsh (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे, तीन मैचों की टी20 व दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं, इस दौरे की शुरुआत 9 जून मंगलावर को ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगी।

दूसरी ओर, तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें इस सीरीज में इंजरी के चलते सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और ऑलराउंडर मिचेल मार्श हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

अब जबकि पाकिस्तान वनडे सीरीज के बाद, मार्श बांग्लादेश वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। तो ऐसे में टीम की कमान जोश इंग्लिश के हाथों में होगी, जिन्होंने पाकिस्तान वनडे सीरीज में भी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था।

तो वहीं, हेड और मार्श के रिप्लेसमेंट के रूप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ओलिवर पीक और मैथ्यू शाॅर्ट को स्क्वाॅड के साथ रोक लिया है, जो पहले इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। साथ ही अभी तक टेस्ट मैचों में एक्टिव रहे स्पिनर टाॅड मर्फी को भी इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। वह चोटिल हुए तनवीर सांघा को रिप्लेस करेंगे।

टोनी डोडमेड की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, टीम की इंजरी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडमेड ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हेड को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें दोनों मैचों के लिए व्यक्तिगत अवकाश दिया गया है। वहीं, मार्श टखने की चोट के कारण टीम से बाहर हैं, क्योंकि वे समय पर ठीक नहीं हो पाए हैं। हालांकि, वे टी20 की तैयारी के लिए ढाका में टीम में शामिल होंगे।

बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट भी टीम में शामिल हुए हैं, जिन्होंने रिले मेरेडिथ और बिली स्टैनलेक की जगह ली है। मेरेडिथ टी20 मैचों में वापसी करेंगे। मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के पहले से ही टीम से बाहर होने के कारण, वनडे टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है, लेकिन इंग्लिस को उम्मीद है कि इससे नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

बांग्लादेश वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

जोश इंग्लिस (कप्तान व विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा

close whatsapp