“वह थक जाएगा…” – माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी के खेल में पकड़ी बड़ी कमजोरी
वॉन ने चेतावनी दी कि आईपीएल के उलट, इंटरनेशनल क्रिकेट में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम नहीं है, जिससे यह युवा बल्लेबाज फील्डिंग के दौरान आराम कर सके।
अद्यतन - जून 28, 2026 6:01 अपराह्न

भारत 1 जुलाई, 2026 से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज की तैयारी में जुटा है। इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के 15 वर्षीय बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी की एक ऐसी कमजोरी की ओर इशारा किया है, जो उनके अनुसार अहम साबित हो सकती है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगर भारत दूसरी पारी में गेंदबाजी करता है, तो 15 साल के शानदार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते समय शारीरिक थकान हो सकती है। वॉन ने चेतावनी दी कि आईपीएल के उलट, इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम नहीं है, जिससे यह युवा बल्लेबाज फील्डिंग के दौरान आराम कर सके।
माइकल वॉन ने अजिंक्य रहाणे के यूट्यूब चैनल पर बार करते हुए कहा
माइकल वॉन ने अजिंक्य रहाणे के यूट्यूब चैनल पर बार करते हुए कहा, “एक चीज जिससे उसे निपटना होगा, वह है उसकी फील्डिंग। कोई ऐसा इम्पैक्ट सब नहीं है जिसके लिए वह बेंच पर बैठ सके। अगर मैं इंग्लैंड होता, तो मैं इंडिया को पहले फील्डिंग करने के लिए कहता क्योंकि तब तक जब तक सूर्यवंशी बैटिंग करने आएगा, वह थक सकता है।”
इसके अलावा, वॉन का मानना है कि सूर्यवंशी ने टी20 फॉर्मेट पर अपना दबदबा बनाया है और उनके खेलने के अंदाज ने इस सबसे छोटे फॉर्मेट के ‘पार स्कोर’ (औसत स्कोर) को 230 तक पहुंचा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि टी20 क्रिकेट सही तरीके से कैसे खेला जाता है।
फिलहाल आयरलैंड में 2 मैचों की टी20आई सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ मौजूद इस 15 साल के खिलाड़ी पर सबकी नजरें टिकी हैं कि क्या उसे खेलने का मौका मिलेगा। जैसे ही मुकाबले इंग्लैंड में शुरू होंगे, इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के सामने दोहरी चुनौती होगी: प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की करना और वॉन व बाकी दुनिया को यह साबित करना कि उसकी फिटनेस पूरी तरह से सही है।