टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भी BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा, एशियन गेम्स 2026 के लिए सौंपी टीम की कमान 

सितंबर 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएगी।

Indian Women Team (Image Credit- Twitter X)
Indian Women Team (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर पर भरोसा दिखाया है। बता दें आज 30 जून को महिला टीम की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

इस टीम की कमान एक बार अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंप गई है, जबकि बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन टीम में एक बदलाव करते हुए यास्तिका भाटिया की जगह युवा विकेटकीपर जी. कमलिनी को शामिल किया गया है।

बल्लेबाजों की बात करें तो टीम के टॉप ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं, साथ ही बैटिंग ऑलराउंडर शेफाली वर्मा को भी टीम में बनाए रखा गया है। इनके अलावा, भारती फुलमाली टीम में फिनिशर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर भी गेंद और बल्ले से उनके योगदान के लिए भरोसा जताया गया है।

टीम में श्रेयंका पाटिल भी शामिल हैं, लेकिन टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धता BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगी। उन्होंने वहां महिला टी20 वर्ल्ड कप में लगी गंभीर चोट के बाद अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है। मौजूदा नंबर 1 WT20I बॉलर श्री चरणी आने वाले टूर्नामेंट में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी। रेणुका सिंह ठाकुर और क्रांति गौड़ के बाद नंदनी शर्मा एक और उपलब्ध पेसर हैं।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, एनआर श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, नंदनी शर्मा

close whatsapp