'वह भारत के पुराने 'बॉस बेबी' हैं' इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर बोले अजय जडेजा 

‘वह भारत के पुराने ‘बॉस बेबी’ हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर बोले अजय जडेजा 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)
Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा टी20 टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बता दें इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला गया, जिसमें अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रनों की धुआंधार पारी खेली। अभिषेक की इस पारी को लेकर जडेजा ने उन्हें भारत का पुराना ‘बेबी बाॅस’ बताया है।

गौरतलब है कि आयरलैंड में T20I सीरीज 2-0 से हारने के बाद इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम का स्कोर 6/2 हो गया। इसके बाद अभिषेक और कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

25 साल के अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और साथ ही, T20I में 100 छक्के लगाने वाले ‘फुल मेंबर नेशन’ के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने 785 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा। मुकाबले में भारत ने 189/7 का स्कोर बनाया, लेकिन लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी, जिससे मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

अजय जडेजा का बड़ा बयान

अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा- “हम ‘बॉस बेबी’ के बारे में बात कर रहे थे। वह हमारा पुराना ‘बॉस बेबी’ है। जब से वह आया है, उसका अंदाज वैसा ही रहा है। अच्छी बात यह है कि उसका अंदाज बिल्कुल भी नहीं बदला है। उसकी बैटिंग में ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह चौके और छक्के मारने के लिए जोर लगा रहा है। उसका फ्लो बहुत शानदार है।”

जडेजा ने आगे कहा- “अटैकिंग खिलाड़ी आम तौर पर एक ही दिशा में खेलते हैं। कोई ऑफ साइड पर बहुत अच्छा खेलता है, तो कोई ऑन साइड पर। उनकी हिटिंग की क्षमता डीप पॉइंट से लेकर फाइन लेग तक होती है। इसलिए गेंदबाज़ों के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाता है, और शायद उनकी (अभिषेक शर्मा) सफलता की वजह यही है।”

close whatsapp