5 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

5 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. Women T20 WC 2026: फाइनल मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से

यूके जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां सीजन अब अपने आखिरी मुकाबले की ओर बढ़ चला है। बता दें कि जारी सीजन का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच, रात 8 बजे से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पास रिकाॅर्ड 7वीं बार और मेजबान इंग्लैंड के पास घर पर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका होगा।

2. ‘उस ओवर ने सब कुछ बदल दिया’ – पार्थिव पटेल ने बताया टीम इंडिया कहां हारी दूसरा टी20 मैच

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में भारत की हार का टर्निंग पॉइंट रवि बिश्नोई का महंगा 17वां ओवर साबित हुआ। जिओहॉटस्टार के ‘मैच सेंटर लाइव’ पर पार्थिव ने कहा, “बल्लेबाज को आउट होने के लिए बस एक गेंद काफी होती है, जबकि छक्का खाने के बाद भी गेंदबाज के पास वापसी करने के लिए पांच गेंदें और होती हैं। तो, रवि बिश्नोई के उस 17वें ओवर और जैकब बैथल की पारी में आए बदलाव को देखें; उनकी बल्लेबाजी के इरादे में यह बदलाव इसलिए आया क्योंकि नो-बॉल से उन्हें बिना विकेट खोने की चिंता किए बॉल पर अटैक करने की आजादी मिल गई।”

3. फिर विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टा पर किया अनफॉलो, खिलाड़ी पर लगाया चीटिंग का आरोप!

भारतीय क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने खिलाड़ी पर चीटिंग का आरोप लगाया है। साथ ही आकृति ने युवा क्रिकेटर को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर अनफोलो भी कर दिया है। खिलाड़ी पर आरोप को लेकर आकृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें यह संकेत दिया कि उसे धोखा दिया गया था, और लिखा कि ‘सब सच है’। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में साफ तौर पर शॉ का नाम नहीं लिया।

4. मैनचेस्टर में अक्षर पटेल के नाम हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड! T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार (4 जुलाई) को इतिहास रच दिया; वे टीम इंडिया के ऐसे पहले स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने टी20आई में 100 विकेट पूरे किए हैं। मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में, अक्षर ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब उन्होंने खतरनाक हैरी ब्रूक को आउट किया; ब्रूक ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए थे।

पटेल अब 98 मैचों में 100 विकेट के साथ भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा टी20आई विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। विकेटों की गिनती में पटेल से आगे तीन भारतीय गेंदबाज हैं: अर्शदीप सिंह (134 विकेट), जसप्रीत बुमराह (121 विकेट) और हार्दिक पांड्या (114 विकेट)।

5. “उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अपने भाषण के दौरान, विजय ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का भावुक और चौंकाने वाला जिक्र किया, जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई।

टीएनसीए के एनुअल डे में विजय ने कहा, “मुझे दिनेश कार्तिक के बारे में बात करनी है। यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मैं उन्हें बचपन से ही देख रहा हूं। मुझे लगता है कि वह तमिलनाडु के अब तक के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं एक शानदार बल्लेबाज और विकेटकीपर। वह एक शानदार व्यक्तित्व वाले इंसान और मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक फैन के तौर पर भी मैंने उनके खेल का मजा लिया है, क्योंकि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मैंने उनके साथ काफी समय बिताया है। मैंने उन्हें जैसा खेलते देखा है, वैसा किसी और को खेलते नहीं देखा। वह एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं; उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की है और मैं इसके लिए उन्हें सच में धन्यवाद देना चाहता हूं।”

6. बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को नेशनल टेस्ट टीम का कप्तान फिर से नियुक्त किया है, जिससे शान मसूद का तीन साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। यह फैसला वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले लिया गया है।

7. Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिा फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

ENG W vs AUS W हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20आई क्रिकेट में

मैच खेले  45
इंग्लैंड ने जीते  20
ऑस्ट्रेलिया ने जीते  22
टाई/नो रिजल्ट 02/01
सबसे पहले मैच 2 सितंबर, 2005 (ऑस्ट्रेलिया जीता)
हालिया मैच  25 जनवरी, 2025 (ऑस्ट्रेलिया जीता)

8. Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन: पिच रिपोर्ट

उम्मीद है कि लॉर्ड्स की पिच संतुलित होगी, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए कुछ न कुछ होगा। हालांकि टी20 क्रिकेट में टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती हैं, लेकिन दबाव वाले फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले रन बनाना फायदेमंद साबित हो सकता है। लॉर्ड्स में खेले गए पिछले मैच में, ऑस्ट्रेलिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

close whatsapp