ENG W vs IND W 2026: इंग्लैंड बनाम भारत एकमात्र टेस्ट मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व अन्य जरूरी डिटेल्स 

ENG W vs IND W 2026: इंग्लैंड बनाम भारत एकमात्र टेस्ट मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व अन्य जरूरी डिटेल्स 

दोनों टीमों के बीच यह मैच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा

ENG W vs IND W (Image Credit- Twitter X)
ENG W vs IND W (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 10 जुलाई, शुक्रवार से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर होगी। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले लाॅर्ड्स मैदान पर कभी भी महिला टीमों के बीच टेस्ट मैच नहीं खेला गया गया है। मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत हासिल कर, इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगी।

इंग्लैंड महिला ने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी मैच एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे पारी व 122 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं, भारतीय महिला टीम ने भी अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जिसमें उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। खैर, आइए जानते इस ऐतिहासिक मैच से पहले वो सभी जरूरी बातें, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:

ENG W vs IND W: मैच डिटेल्स

मैच  इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला, एकमात्र टेस्ट मैच, 2026
तारीख और समय (IST) 10 जुलाई, शुक्रवार- 13 जुलाई सोमवार, 3:30 PM
वेन्यू लाॅर्ड्स, लंदन
ब्राॅडकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल व सोनी लिव (ऐप व वेबसाइट)

लाॅर्ड्स, लंदन: पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर महिलाओं का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, इसलिए आने वाले मुकाबले में पिच का मिजाज कैसा होगा, इसके बारे में बहुत कम या कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस मैदान पर हाल ही में हुए पुरुषों के टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराया था। यहां चौथी पारी में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होगा, इसलिए टॉस जीतकर कोई भी कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है।

ENG W vs IND W: हेड टू हेड रिकाॅर्ड टेस्ट क्रिकेट में

मैच खेले  15
इंग्लैंड महिला ने जीते  01
भारतीय महिला ने जीते  03
ड्राॅ 11
सबसे पहला मैच  26-30 जून, 1986 (मैच ड्राॅ)
Most recent Fixture 14-16 दिसंबर, 2023 (भारतीय महिला ने जीते)

ENG W vs IND W: संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड महिला टीम: टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल, टिली कॉर्टीन-कोलमैन

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी

close whatsapp