ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

दोनों टीमों के स्टार गेंदबाज अपनी धारदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter - X)
Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था। अब दोनों टीमें 50 ओवर के प्रारूप में नई शुरुआत करना चाहेंगी।

इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी मदद देती हैं। ऐसे में इस मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। आइए जानते हैं उन तीन गेंदबाजों के बारे में जो पहले वनडे में मैच का पासा पलट सकते हैं:

1. जसप्रीत बुमराह (भारत)

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter - X)
Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X)

भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी सबसे बड़ी खबर है। बुमराह ने आखिरी बार वनडे फाॅर्मेट 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

लगभग तीन साल बाद वह वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। हाल के महीनों में भारतीय टीम को लगातार अच्छे नतीजे नहीं मिले हैं। ऐसे में बुमराह की वापसी टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

नई गेंद से विकेट लेने, डेथ ओवरों में रन रोकने और दबाव के समय शानदार गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल करती है। अगर बुमराह शुरुआत में इंग्लैंड के शीर्ष बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने में सफल रहते हैं, तो भारत मैच पर मजबूत पकड़ बना सकता है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp