16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 16 जुलाई, गुरूवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन मैदान पर शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के पहले वनडे मैच में जीत हासिल कर, भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना रखी है। तो वहीं, दूसरे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड पलटवार करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

2. संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका क्रिकेट करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर अपना पूरा ध्यान देंगे। संन्यास के एक हफ्ते के भीतर ही स्टोक्स के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने की संभावना बन गई है।

3. गौतम गंभीर और विराट कोहली में पड़ी फूट? एक दूसरे से नहीं कर रहे बात, पहले वनडे से पहले मचा बवाल- रिपोर्ट

एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाने वाला है। लेकिन, उससे पहले एक खबर ने सुर्खियां बटोर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट कोली और कोच गौतम गंभीर के बीच बातचीत बंद है, जिसका उदाहरण प्रैक्टिस सेशन के दौरान देखने को मिला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की के रिपोर्ट के अनुसार कोहली और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, क्योंकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली और गंभीर के बीच बातचीत नहीं हुई।

4. ‘चैंपियन गेंदबाज’, कौन है वह खिलाड़ी, जिसे तीनों फॉर्मेट में खिलाना चाहते हैं अश्विन

टीम इंंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम प्रबंधन पर कुलदीप यादव को लेकर सवाल उठाया है। अश्विन ने कहा है कि वनडे विश्व कप 2027 से पहले कुलदीप यादव को मौके दिए जाने चाहिए। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘एजबेस्टन में इंग्लैंड पर 6 विकेट से जीत में, भारत ने कुलदीप की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना। मैं यह कहना चाहता हूं कि ये दोनों वनडे विश्व कप 2027 की टीम में फिट नहीं होंगे। दोनों फिंगर-स्पिनर हैं। कुलदीप की जगह बनेगी, और हर्षित राणा फिट और अच्छा खेले, तो टीम के तीसरे तेज गेंदबाज होंगे। इसलिए, कुलदीप को अभी टीम का समर्थन मिलना चाहिए। कुलदीप यादव एक मैच-विजेता स्पिनर हैं और किसी भी फेज गेंदबाजी कर मैच बदल सकने की क्षमता रखते हैं। दक्षिण अफ्रीका में कुलदीप का रिकॉर्ड अच्छा है।’

5. बदलाव की तैयारी में आईसीसी,  टी20 वर्ल्ड कप बदला, अब तीन स्टेज में मिलेगा वनडे वर्ल्ड कप का क्लाइमैक्स

क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसी ने ने पुरुषों के इवेंट्स में बड़े बदलाव की घोषणा की है। नए बदलाव के तहत 14 टीमों के वनडे वर्ल्ड कप के लिए तीन स्टेज का फॉर्मेट लाना और टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे स्टेज को एलिमिनेटर के साथ ‘सुपर 10’ फॉर्मेट में बढ़ाना शामिल है। चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (सीईसी) की सिफारिशों के बाद, ‘एडिनबर्ग में आईसीसी की सालाना कॉन्फ्रेंस के दौरान इन फैसलों को अंतिम रूप दिया गया। गवर्निंग बॉडी ने कहा कि इसका मकसद ‘ज्यादा रोचकता बनाना, प्रतियोगी स्तर को ऊपर उठाना और एथलीट और फैंस के लिए अनुभव को बेहतर बनाना है।’

6. IND vs ENG 2026: विराट कोहली के 4 रन ही काफी हैं, इंग्लैंड में बना लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज सोफिया गार्डन, कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली एक खास रिकाॅर्ड बना सकते हैं। इस मैदान पर विराट कोहली जब बैटिंग के लिए उतरेंगे, तो सिर्फ 4 रन ही उन्हें इंग्लैंड में नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज बनाने के लिए काफी होंगे।  ऐसा करने पर वो पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जो इस देश में सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज रहे हैं।

गौरतलब है कि द्रविड़ ने इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में कुल 56 पारियों में बल्लेबाजी की और 2645 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 शतक लगाए, जबकि उनका औसत 55 का रहा। वहीं कोहली ने अभी तक 74 पारियां खेली हैं और 40 के औसत से 2642 रन बना चुके हैं। हालांकि, विराट ने यहां सिर्फ 3 शतक लगाए हैं। तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 56 पारियों में ही 2626 रन बनाए हैं।

7. ENG vs IND: रोहित शर्मा खुद को बचाने के लिए कर रहे हैं ये काम?

पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय इंग्लैंड में खेल रहे हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित का बल्ला कुछ खास सफल नहीं रहा। रोहित पहले वनडे में 21 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन अब वहां से एक खबर ये भी आई है कि हेड कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि रोहित शर्मा खुलकर बैटिंग करें। शायद गौतम गंभीर और टीम इंडिया की रोहित की इस अप्रोच पर नजर बनी हुई है।

8. ODI Cricket World Cup के नए फॉर्मेट पर नीदरलैंड के खिलाड़ी ने उठाए सवाल, बताया एसोसिएट टीमों का दुख

नीदरलैंड के स्टार बल्लेबाज मैक्स ओ’डाउड ने वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए एसोसिएट टीमों की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की आलोचना की है। उन्होंने बताया है कि एसोसिएट देशों को वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए तीन अलग-अलग क्वालिफायर खेलने होंगे, तब जाकर उन्हें मुख्य टूर्नामेंट में एंट्री मिलेगी। बुधवार को ICC ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए नया फॉर्मेट जारी कर दिया।

आईसीसी पुरुषों के क्रिकेट वर्ल्ड कप में 14 टीमें शामिल होती रहेंगी, लेकिन टूर्नामेंट का फॉर्मेट पुराने फॉर्मेट से अलग होगा। इसमें तीन स्टेज का कॉम्पिटिशन होगा जो फाइनल तक जाएगा। सबसे कम रैंक वाली तीन टीमें (टीम 12, 13, और 14) शुरू में ‘सुपर सीरीज’ नाम के राउंड वन में आमने-सामने होंगी, जिसमें सिर्फ टॉप टीम ही मेन स्टेज में जाएगी।

close whatsapp