ENG vs IND 2026: 'इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं' इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X)
Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X)

इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। नायर को कृष्णा को इस फाॅर्मेट में टीम इंडिया ने लिए काफी अहम गेंदबाज बताया है।

गौरतलब है कि बर्मिंघम के एजबस्टन मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच मैच में कृष्णा ने इनफाॅर्म जोस बटलर और सैम करन को लगातार गेंदों पर आउट किया और इंग्लैंड को 80 रनों पर 5 विकेट लेकर बैकफुट पर धकेल दिया। मुकाबले में उन्होंने 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

अभिषेक नायर की प्रतिक्रिया

पहले वनडे मैच के बाद अभिषेक नायर ने जियोस्टार के हवाले से कहा- “इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत कीमती साबित हुए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लिए। मंगलवार के मैच में भी उनकी बॉलिंग की लेंथ अविश्वसनीय थी। आपने देखा कि 37 प्रतिशत गेंदें उसी छह से आठ मीटर की रेंज में थीं, जिसकी हम हमेशा बात करते हैं।”

नायर ने आगे कहा “प्रभावशाली बात यह थी कि 27 प्रतिशत गेंदें ‘फुलर लेंथ’ (थोड़ी आगे) पर थीं, जिसका मतलब है कि आपकी गेंदबाजी में वैरिएशन है। आप लगातार एक ही जगह पर गेंद नहीं डाल रहे हैं। आप बल्लेबाज को ‘ड्राइव’ खेलने के लिए भी ललचा रहे हैं, और जब आप ऐसी परिस्थितियों में ऐसा करते हैं जहाँ गेंद थोड़ी हरकत कर रही हो, तो आपको पता होता है कि आपको विकेट जरूर मिलेगा, या विकेट मिलने ही वाला है।”

दूसरी ओर, आपको इंग्लैंड और भारत के बीच जारी वनडे सीरीज के बारे में बताएं तो भारतीय टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ 1-0 से बढ़त हासिल की हुई है। सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को गुरूवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेला जाएगा। मैन इन ब्लू की नजर सीरीज में जीत हासिल करने पर होंगी, तो वहीं इंग्लैंड पलटवार करना चाहेगी।

close whatsapp