जियोहाॅटस्टार नहीं बल्कि यहां देख पाएंगे आप भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज

जियोहाॅटस्टार नहीं बल्कि यहां देख पाएंगे आप भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज

सितंबर में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, टीवी और डिजिटल प्रसारण का हुआ ऐलान

AFG vs IND T20I series (Image credit Twitter - X)
AFG vs IND T20I series (Image credit Twitter – X)

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Sony Sports Network ने इस सीरीज के टीवी प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तीनों मुकाबलों का प्रसारण FanCode करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अगस्त को टीवी राइट्स का सौदा पूरा हुआ। इस रेस में Sony Sports के अलावा JioStar और Zee Unite8 भी शामिल थे। तीनों कंपनियों ने सीरीज के लीनियर टीवी अधिकारों के लिए बोली लगाई थी, लेकिन आखिरकार बाजी Sony Sports के हाथ लगी।

सीरीज के डिजिटल अधिकार पहले ही FanCode के पास जा चुके हैं। पूरी मीडिया राइट्स व्यवस्था की देखरेख ITW Universe कर रहा है, जिसने टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिए अलग-अलग समझौते किए हैं।

इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर BCCI से संपर्क किया है। ACB की कोशिश है कि तीन मुकाबलों में से पहला या दूसरा मैच 14 सितंबर 2026, यानी गणेश चतुर्थी के दिन आयोजित किया जाए।

ITW Universe ने भी ACB से इस बदलाव पर विचार करने का आग्रह किया है। कंपनी का कहना है कि गणेश चतुर्थी भारत में बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है और इस दिन मैच होने से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह खास मौका बन सकता है।

कब और कहां होगी सीरीज?

मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन T20I मैच 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को खेले जाने हैं। सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे।

इससे पहले जून 2026 में दोनों टीमों के बीच ODI सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था। अब दोनों टीमें T20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी।

फैंस ऐसे देख सकेंगे मैच

टीवी पर सीरीज के मुकाबले Sony Sports Network पर दिखाए जाएंगे, जबकि ऑनलाइन दर्शक FanCode के जरिए तीनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। ऐसे में भारतीय फैंस के पास सितंबर में इस बहुप्रतीक्षित सीरीज को देखने के लिए टीवी और डिजिटल, दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।

मैच तारीख वेन्यू
पहला T20I सितम्बर 13 अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
दूसरा T20I सितम्बर 15 अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
तीसरा T20I सितम्बर 17 अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

ये भी पढ़ें – Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

close whatsapp