बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा 

बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा 

फिलहाल 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ भारत पाॅइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)
Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)

जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा हालात को देखते हुए भी पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई है। गौरतलब है इस समय भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है।

यहां पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत हासिल करने के बाद, 12 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और 10 टेस्ट मैचों में कुल 64 पाॅइंट अर्जित किए। साथ ही इस जीत के बाद भारत की जीत का प्रतिशत 53.33 का हो गया है और भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पाॅइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है।

राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही जियोस्टार के साथ एक इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ ने कहा ‘मुझे उम्मीद है कि वे (टीम इंडिया) ऐसा करेंगे। अगर भारत यहां से WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाता है, तो यह एक शानदार सफर होगा। वे थोड़े पीछे जरूर रह गए हैं, लेकिन भारतीय टीम में जिस तरह की काबिलियत है, उसे किसी भी स्टेज पर कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है, तो यह एक अच्छा पहला कदम है।

द्रविड़ ने आगे भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने पर कहा- “न्यूजीलैंड में जाकर खेलना हमेशा एक चुनौती होती है। घर से दूर उनके खिलाफ खेलना मुश्किल होता है। भारतीय टीम के कई युवा खिलाड़ियों ने उन हालात में नहीं खेला है, इसलिए यह एक बड़ी चुनौती होगी।”

“उम्मीद है कि खिलाड़ी फिट रहेंगे और अगले कुछ महीनों में ज्यादा चोटें नहीं लगेंगी। हमें विराट (कोहली), रोहित (शर्मा), अजिंक्य रहाणे और (चेतेश्वर) पुजारा जैसे खिलाड़ियों के अनुभव की कमी खलेगी, जो शायद पिछली बार भारत के दौरे के समय वहां मौजूद थे। इसलिए यह सीरीज भी दिलचस्प होगी।”

ये भी पढ़ें – 26 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp