हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर रखी बात

Rohit Sharma (Image credit Twitter - X)
Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनके खेलने को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इन चर्चाओं पर अपना रुख साफ किया है।

देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर उठ रहे सवालों पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रोहित अभी भी शानदार स्तर का क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। सैकिया का बयान ऐसे समय आया है जब रोहित के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।

रोहित ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में शानदार 138 रन की पारी खेली थी। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मुकाबलों में प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं। उनकी इस पारी के बाद उनके 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदों को भी बल मिला है।

रोहित के भविष्य को लेकर सवाल उस समय और बढ़ गए थे, जब उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, लॉर्ड्स में उनकी शानदार पारी ने इन चर्चाओं को काफी हद तक शांत कर दिया।

BCCI सचिव ने रोहित के प्रदर्शन का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो उसके स्थान और भविष्य पर बार-बार सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? आपको एक खिलाड़ी से और क्या चाहिए। अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मसाला नहीं देना चाहता।

2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर भी चर्चा

BCCI की हालिया बैठक में भारतीय क्रिकेट के भविष्य और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजना पर भी चर्चा हुई। रोहित शर्मा के भविष्य और वनडे टीम के रोडमैप को बैठक के महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल किया गया था। फिलहाल रोहित सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। ऐसे में आने वाले समय में उनका प्रदर्शन और फिटनेस यह तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे कि वह 2027 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

दूसरी ओर, BCCI की ओर से आए बयान से रोहित शर्मा के फैंस को राहत जरूर मिली है। हालांकि, अंतिम फैसला चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट के हाथ में होगा। अभी बोर्ड की तरफ से रोहित के संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें – ‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

close whatsapp