रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख हुई फाइनल, इस दिन बजेगी शहनाई
शादी की तैयारियों के बीच सामने आई तारीख
अद्यतन - सितम्बर 16, 2026 4:29 अपराह्न

Priya Saroj and Rinku Singh wedding Date: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में एक भव्य समारोह में होगी। दोनों ने 2025 में सगाई की थी और अब उनकी शादी की तारीख सामने आ गई है।
लखनऊ में होगा शादी समारोह
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी लखनऊ में आयोजित की जाएगी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आई है। समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं।
रिंकू भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं। खासकर टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाई है। IPL में भी रिंकू ने कई यादगार पारियां खेली हैं और अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है।
रिंकू और प्रिया सरोज ने 2025 में सगाई की थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। अब रिपोर्ट में शादी की तारीख 4 दिसंबर बताई गई है। हालांकि, शादी से जुड़े अन्य कार्यक्रमों और उनकी तारीखों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कौन हैं प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज राजनीति में सक्रिय हैं और समाजवादी पार्टी से यूपी मछलीशहर से सांसद हैं। क्रिकेट और राजनीति से जुड़े इन दोनों नामों के रिश्ते की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा रही है।
अब फैंस की नजर 4 दिसंबर पर है, जब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज लखनऊ में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी से जुड़ी बाकी जानकारियां सामने आने के बाद समारोह को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।
ये भी पढ़ें – ‘आखरी वक्त पर बड़े बदलाव न करें’ – वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को युवराज सिंह की अहम सलाह