AFG vs IND: तीसरे टी20 में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर
अद्यतन - सितम्बर 17, 2026 7:11 अपराह्न

Afghanistan vs India in India 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोटला मैदान पर अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज के पहले दो मैचों में जीत हासिल कर, भारत पहले ही तीन मैचों की टी20 सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। तो वहीं, अफगानिस्तान इस मैच में साख के लिए खेलती हुई दिखेगी।
तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बदलाव किया है। जबकि अफगानिस्तान ने दो बदलाव किए हैं। भारत ने अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को मौका दिया है। तो वहीं, अफगान टीम ने ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और स्पिनर नूर अहमद को आज के मैच में मौका नहीं दिया है। दोनों की जगह अब्दुल्ला अहमदजई और नूर उल रहमान को मौका मिला है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी
भारतीय क्रिकेट टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली: पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच ऑफर कर सकता है। अफगानिस्तान ने शुरुआती दो मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। अगर वे गुरुवार को टॉस जीतते हैं, तो वे अपनी रणनीति बदलना चाहेंगे और पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। इसी तरह, भारत यह परखना चाहेगा कि जब उन्हें कोई स्कोर खड़ा करना हो, तो उनका बल्लेबाजी क्रम कैसा प्रदर्शन करता है। मैदान पर हर कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करना चाहता है।
ये भी पढ़ें – भारतीय टीम में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ी बात बोल वसीम जाफर