'लंबे समय तक करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी' - शुभमन गिल के भविष्य को लेकर विराट कोहली की बड़ी भविष्यवाणी

‘लंबे समय तक करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी’ – शुभमन गिल के भविष्य को लेकर विराट कोहली की बड़ी भविष्यवाणी

कोहली ने कहा कि गिल अभी कप्तानी की भूमिका में सीख रहे हैं, लेकिन उनका नजरिया काफी स्पष्ट है।

Shubman Gill and Virat Kohli (Image credit Twitter - X)
Shubman Gill and Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोहली का मानना है कि गिल के पास टीम इंडिया का लंबे समय तक नेतृत्व करने के लिए सही सोच और जरूरी जोश मौजूद है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले जियोस्टार से बातचीत में कोहली ने गिल की कप्तानी और उनके फैसलों की जमकर तारीफ की।

कोहली ने कहा कि गिल अभी कप्तानी की भूमिका में सीख रहे हैं, लेकिन उनका नजरिया काफी स्पष्ट है। वह मैदान पर रणनीति बनाने और गेंदबाजों का इस्तेमाल करने को लेकर अच्छी समझ दिखा रहे हैं। कोहली के मुताबिक अनुभव बढ़ने के साथ गिल के फैसले और बेहतर होते जाएंगे।

गिल की रणनीति की तारीफ

कोहली ने बताया कि गिल बल्लेबाजों को आउट करने के लिए अलग-अलग फील्ड सेट करने से नहीं डरते। वह गेंदबाजों के साथ लगातार बातचीत करते हैं और बल्लेबाज पर दबाव बनाने के लिए अलग तरह की रणनीति अपनाते हैं।

कोहली ने कहा कि गिल के अंदर भारतीय टीम को सही तरीके से आगे ले जाने की इच्छा है। इसी वजह से उन्हें लगता है कि गिल लंबे समय तक टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

कोहली ने अपनी बल्लेबाजी में आए बदलाव के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अब वह बाहरी उम्मीदों की चिंता कम करते हैं और ज्यादा खुलकर बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं। पहले वह पारी को संभालने और टीम को स्थिरता देने पर ज्यादा ध्यान देते थे।

अब उनका लक्ष्य सेट होने के बाद तेजी से रन बनाना और टीम के स्कोर में 30-40 अतिरिक्त रन जोड़ना है। कोहली का मानना है कि अगर वह लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहें तो भारत 350-360 रन तक पहुंच सकता है।

पिछले 10 वनडे में कोहली ने तीन शतक, एक 90 से ज्यादा रन की पारी और चार अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह मानसिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र महसूस करते हैं और जरूरत पड़ने पर जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते। उनका मानना है कि टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं, इसलिए वह बिना ज्यादा दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – बटलर ने बनाया वर्ल्ड ‘रिकाॅर्ड’, बने 10 हजार व्हाइट बाॅल रन बनाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी

close whatsapp