IND vs WI 2026, 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देखें।
अद्यतन - सितम्बर 27, 2026 1:54 अपराह्न

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देखें।
टीमें:
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
भारत की टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। केएल राहुल को विकेटकीपर के तौर पर रखा गया है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के अतिरिक्त विकल्प देते हैं।
दूसरी ओर, पहले वनडे के लिए वेस्टइंडीज की टीम भी संतुलित नजर आ रही है। शाई होप कप्तान और विकेटकीपर हैं, जबकि बैटिंग के लिए रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स और शमार जोसेफ तेज गेंदबाजि के विकल्प हैं, जबकि गुडाकेश मोती उनके प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं।
IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)
| मैच खेले | 142 |
| भारत ने जीते | 72 |
| वेस्टइंडीज ने जीते | 64 |
| नो रिजल्ट/टाई | 04/02 |
| सबसे पहले मैच | 9 मार्च, 1983 (वेस्टइंडीज ने जीता) |
| हालिया मैच | 1 अगस्त, 2023 (भारत ने जीता) |
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम: पिच रिपोर्ट
इस मैदान पर अब तक सिर्फ दो मैच खेले गए हैं, जिनमें से पहला मैच 2018 में हुआ था। भारत ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया था, जो कम स्कोर वाला मैच था। टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी करने और नई पिच का फायदा उठाने का फैसला कर सकते हैं। ओस की कोई समस्या नहीं होगी, और इससे स्पिनरों को गेंद पुरानी होने पर कुछ टर्न और उछाल पाने का मौका मिल सकता है।