IND vs WI 2nd ODI: बीच मैदान सुपरमैन बने नमन धीर, लपका हैरतअंगेज कैच, वायरल हुई वीडियो 

IND vs WI 2nd ODI: बीच मैदान सुपरमैन बने नमन धीर, लपका हैरतअंगेज कैच, वायरल हुई वीडियो 

मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)
IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

ऑलराउंडर नमन धीर ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में जारी दूसरे वनडे मैच के दौरान एक लाजबाव कैच लपका है। धीर द्वारा पकड़े गए इस कैच की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आए।

बता दें कैरेबियाई पारी का 7वां ओवर भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा करने आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज के ओपनर केसी कार्टी ऑफ साइड की ओर एक तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन जैसे ही कार्टी ने यह शाॅट खेला है, वैसे ही हवा में रहते हुए ऑफ साइड में, फील्डिंग कर रहे नमन धीर ने आगे की और डाइव लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच लपका।

धीर द्वारा कैच लपकने के बाद मैदान पर मौजूद हर एक शख्स ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। केसी कार्टी को 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर, पवेलियन लौटना पड़ा।

देखें नमन धीर ने किस तरह लपका यह कैच

 

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (IND):

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज (WI): जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स, विटेल लॉज

भारत की नजर सीरीज अपने नाम करने पर

दूसरी ओर, भारत की नजर इस मैच में जीत हासिल कर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होंगी। भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में 8 विकेट से एक शानदार जीत हासिल की थी। तो वहीं, वेस्टइंडीज टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। सीरीज में बने रहने के लिए उसे आज के मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026: दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे हैं Nitish Kumar Reddy?

close whatsapp