IND vs WI: रोहित ने वनडे में पूरे किए 12 हजार रन, बने ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज 

IND vs WI: रोहित ने वनडे में पूरे किए 12 हजार रन, बने ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज 

रोहित ने यह मुकाम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हासिल किया

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma ने वनडे क्रिकेट में 12 हजार रनों के आंकड़े को छू लिया है। हिटमैन रोहित शर्मा ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच, गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मैच में यह कारनामा कर दिखाया।

इस मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान को वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने के लिए सिर्फ 53 रनों की जरूरत थी। तो वहीं, रोहित ने भारतीय पारी के 16वें ओवर में रोस्टन चेज द्वारा फेंके जा रहे ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर, इस कीर्तिमान को स्थापित किया। बता दें रोहित वनडे में भारत के लिए 12 रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं।

रोहित से पहले भारत के लिए सचिन तेंदुलकर (18426) और विराट कोहली (12010) यह कारनामा कर चुके हैं। साथ ही रोहित ने इतने रन बनाने के लिए सिर्फ 282 पारियों को इस्तेमाल किया, जो ओवरऑल वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरी सबसे कम पारियां हैं। तो वहीं, चेज मास्टर ने कोहली ने सिर्फ 242 पारियों में 12 हजार रन पूरे किए हैं।

भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 406 रन

दूसरी ओर, गुवाहटी वनडे मैच में भारत को जीत हासिल करने के लिए 50 ओवर में 406 रनों की जरूरत है। इससे पहले टाॅस हारकर वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए ओपनर जाॅन कैंपबेल ने 101, शे होप ने 104 और आमिर जंगू ने 114 रनों की बेहतरीन शतकीय पारियां खेलकर, टीम को एक रिकाॅर्ड टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

तो वहीं, खबर लिखे जाने तक भारत ने 22 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 206 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय कप्तान शुभमन गिल 112* और रोहित शर्मा 85* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को यहां से जीत हासिल करने के लिए 200 रनों की जरूरत है। अगर भारत ने यह टारगेट हासिल किया, तो यह उसके वनडे इतिहास में हासिल किया गया, सबसे बड़ा स्कोर होगा।

ये भी पढ़ें – IND vs WI: गुवाहटी में 33 साल बाद वेस्टइंडीज ने बना दिया अनोखा ‘वर्ल्ड रिकाॅर्ड’, रनों से जुड़ा है मामला 

close whatsapp