जानें कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं मालिक ऋषभ पंत? आज मना रहे हैं 29वां जन्मदिन
आइए जानें कितनी संम्पत्ति के हैं मालिक बर्थडे बाॅय ऋषभ पंत
अद्यतन - अक्टूबर 4, 2026 8:08 अपराह्न

Rishabh Pant net worth in 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 4 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। बहुत ही कम उम्र में पंत ने खुद को भारतीय टीम का एक सफल क्रिकेटर बना लिया है। टेस्ट क्रिकेट में पंत की अटैकिंग बल्लेबाजी की दुनिया दिवानी है। खैर, आज उनके जन्मदिन के मौके पर, हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं:
ऋषभ पंत का परिवार
ऋषभ पंत के परिवार में उनके पिता राजेंद्र पंत व माता सरोज पंत के अलावा बड़ी बहन साक्षी पंत है। पंत के पिता ने ही उन्हें बहुत छोटी सी उम्र में क्रिकेट खेलने के लिए कहा था। वह दिल्ली के सोनट क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए चर्चा में आए और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए कुछ यादगार पारियां खेलकर, टीम इंडिया में रास्ता बनाया।
ऋषभ पंत की सालाना कमाई और ब्रांड एंडोर्समेंट
उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जबकि महीने की कमाई 1.2 करोड़ रुपये या उससे अधिक बताई जाती है। हर ब्रांड एंडोर्समेंट डील से उनकी सालाना कमाई में 20 लाख से 30 लाख रुपये तक जुड़ते हैं। इन आंकड़ों की वजह से वह देश के सबसे अमीर एक्टिव क्रिकेटरों में से एक बन गए हैं। सिर्फ 24 साल की उम्र में, उन्होंने T20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज बनने का मुकाम भी हासिल किया। इस उपलब्धि ने उनकी प्रोफाइल की कमर्शियल वैल्यू को और बढ़ा दिया।
क्या है ऋषभ पंत की पूरी नेटवर्थ?
‘अनस्टॉप’ (Unstop) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में पंत की कुल संपत्ति (नेटवर्थ) 86 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह आंकड़ा उनके करियर के दौरान लगातार बढ़ी IPL की कमाई, BCCI कॉन्ट्रैक्ट से मिलने वाली रकम और ब्रांड एंडोर्समेंट से हुई आय के कुल असर को दिखाता है। उत्तराखंड, रुड़की के एक युवा क्रिकेटर से लेकर भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक बनने तक का उनका सफर, इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी लेवल पर उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है।
ये भी पढ़ें – विराट कोहली के रिटायर होने के बाद कौन खेलेगा नंबर 3 पर? वसीम जाफर ने सुझाया नाम