IND vs WI: पहले टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे वैभव सूर्यवंशी? जानें वजह
मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है
अद्यतन - अक्टूबर 6, 2026 7:19 अपराह्न

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच, पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को शुरू हो चुका है, जिसमें मेजबान भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
हालांकि, इस मुकाबले में इनफाॅर्म होने के बावजूद 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि आखिर क्यों उन्हें इस मैच में नहीं खिलाया गया?
इस वजह से पहले टी20 मैच में नहीं खेल रहे सूर्यवंशी
टाॅस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर कोई खास वजह नहीं बताई। बस उन्होंने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे, यहां की पिच काफी मिक्स है। ओस भी होगी। मुझे घर पर एक दिन मिला और फिर रात भर सफर करके कल रात ही यहां पहुंचा। जैसा कि आपने कहा, समय कम था, लेकिन अभी मैं पूरी तरह से आज के मैच पर ध्यान दे रहा हूं और जाहिर है कि यह एक बड़ी चुनौती होगी।
अगर आप पिछले कुछ सालों को देखें, तो उन्होंने (वेस्टइंडीज) T20 क्रिकेट में भी दबदबा बनाया है, चाहे वे कैसा भी खेलें। वे अनप्रेडिक्टेबल हैं, लेकिन साथ ही उन्हें पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं। उनके पास शाई होप जैसे बेहतरीन बल्लेबाज और टीम में कुछ अन्य बल्लेबाज और ऑलराउंडर हैं।
तो हां, जैसा कि मैंने कहा, हम एक बड़ी चुनौती और जबरदस्त मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में रवि (बिश्नोई), नीतीश (रेड्डी), वैभव (सूर्यावंशी) और एक और खिलाड़ी बाहर बैठे हैं। मुझे नाम याद नहीं आ रहा, लेकिन हां, प्रिंस (यादव) नहीं खेल रहे हैं।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज: कामिल पूरन, शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ
ये भी पढ़ें – पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट