सूर्यवंशी OUT संजू IN, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 के लिए कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम
दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ में खेला जाएगा
अद्यतन - अक्टूबर 5, 2026 11:28 पूर्वाह्न

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अक्टूबर को खेले गए आखिरी वनडे मैच के बाद, तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की। तो वहीं, अब 6 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी।
सीरीज का पहला मैच लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। खैर, आइए जानते हैं पहले टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?
पांच बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
हाल के समय में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। यूके दौरे पर हुई टी20 सीरीज को छोड़ दिया जाए, तो भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेली गई टी20 सीरीज में 3-0 और उसके बाद, एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल भी जीता है।
हालांकि, जो टीम संयोजन भारत ने एशियन गेम्स 2026 के लिए खिलाया था, उसके उलट हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन देखने को मिल सकती है। कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टी20 टीम पांच मुख्य बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है। जिसमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी, नंबर तीन पर ईशान किशन फिर कप्तान श्रेयस अय्यर और नंबर पांच तिलक वर्मा खेलने आएंगे।
इस पूरी टी20 सीरीज के दौरान ही भारत का टाॅप ऑर्डर कुछ ऐसा रह सकता है। ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शिवम दुबे, नितीश रेड्डी और अक्षर पटेल को जगह मिल सकती है। जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और मयंक यादव के हाथों में होगी।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव