T20 सेटअप में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय कोच का रिएक्शन आया सामने, कहा ‘हमें अनुभव की जरूरत…’
न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भुवी का चयन टीम इंडिया में हुआ है
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2026 10:29 अपराह्न

आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।
बता दें कि अनुभवी गेंदबाज का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू हो रही, पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम में हुआ है। स्विंग किंग और नई गेंद से विकेट लेने की क्षमता भुवनेश्वर कुमार को खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में एक घातक गेंदबाज बनाती है।
तो वहीं, अब भुवी की टीम में वापसी पर भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान सामने आया है। कोटक का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार का अनुभव टीम के लिए निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होगा।
हमें अनुभव की जरूरत: कोटक
वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 अक्टूबर को रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले, आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने कहा “इंग्लैंड में, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि बुमराह की गैर-मौजूदगी और कई युवा गेंदबाजों के खेलने के कारण, अनुभव की कमी दिखाई दी और इसका कोई मुकाबला नहीं है। युवा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार अच्छा खेल रहे हैं, इसीलिए उनका चयन हो रहा है, लेकिन एक स्तर पर अनुभव की भी जरूरत होती है। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक कारण हो सकता है।”
कोटक ने आगे कहा “एक और कारण यह हो सकता है कि भुवनेश्वर पिछले दो सीजनों से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चयनकर्ताओं को लगा होगा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में उनका अनुभव उपयोगी साबित होगा। जाहिर है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें उस अनुभव की जरूरत है, इसलिए उन्होंने इसे ध्यान में रखते हुए ही उन्हें चुना होगा।”
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज 2026 का फुल शेड्यूल
पहला टी20 – 22 अक्टूबर, गुरूवार – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
दूसरा टी20 – 24 अक्टूबर, शनिवार – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
तीसरा टी20 – 27 अक्टूबर, मंगलवार – वेलिंग्टन, स्काई स्टेडियम
चौथा टी20 – 30 अक्टूबर, शुक्रवार – ऑकलैंड, एडेन पार्क
पांचवां टी20 – 1 नवंबर, रविवार – हैमिल्टन, सेडन पार्क
ये भी पढ़ें – IND vs WI 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर