Ranji Trophy 2026-27 का आगाज 11 अक्टूबर से, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबले

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज 11 अक्टूबर से, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबले

जम्मू-कश्मीर की टीम खिताब बचाने उतरेगी, जानें मैच देखने का पूरा तरीका।

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter - X)
Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X)

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सीजन की शुरुआत रविवार, 11 अक्टूबर से होने जा रही है। इस बार देशभर में 38 टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। शुरुआती दौर में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट को एलीट और प्लेट लीग में बांटा गया है। एलीट लीग में चार ग्रुप होंगे, जबकि प्लेट लीग में छह टीमें शामिल होंगी। इस सीजन का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 से 3 मार्च 2027 तक किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर की टीम इस बार मौजूदा चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी। टीम ने पारस डोगरा की कप्तानी में 2025-26 सीजन में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।

अब टीम की कोशिश अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने और खिताब बचाने की होगी। वहीं, बिहार ने पिछले सीजन में प्लेट लीग का खिताब जीतकर एलीट ग्रुप में जगह बनाई है। दूसरी ओर, नागालैंड को एलीट ग्रुप से प्लेट ग्रुप में जाना पड़ा है।

एलीट और प्लेट लीग में कौन-कौन सी टीमें?

एलीट ग्रुप ए में बड़ौदा, बिहार, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ शामिल हैं। ग्रुप बी में आंध्र, असम, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, कर्नाटक, पंजाब, सौराष्ट्र और त्रिपुरा हैं।

ग्रुप सी में बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज की टीमें खेलेंगी। ग्रुप डी में चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, रेलवे, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं। प्लेट लीग में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम की टीमें हिस्सा लेंगी।

टीवी और मोबाइल पर कहां देखें मुकाबले?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबलों का टीवी प्रसारण जियोस्टार नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इसके लिए सदस्यता की जरूरत हो सकती है। इस तरह घरेलू क्रिकेट के प्रशंसक पूरे सीजन के दौरान अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकेंगे।

ये भी पढ़ें – IND vs NZ: चोट से सिर्फ भारत ही नहीं न्यूजीलैंड भी परेशान, टी20 सीरीज से दो खिलाड़ी हुए बाहर 

close whatsapp