U19 Asia Cup 2026: दिवाली के दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाक मुकाबला, देखें अंडर-19 एशिया कप का फुल शेड्यूल
मल्टीनेशन टूर्नामेंट ओमान में 4 से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2026 6:07 अपराह्न

हाल में ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने आगामी अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में दिवाली वाले दिन भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएंगी।
बता दें इस बार यह टूर्नामेंट ओमान में 4 से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट के सभी मैच मस्कट के अल अमेरात में स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड 1 और ओमान क्रिकेट ग्राउंड 2 पर खेले जाएंगे।
भारत बनाम पाकिस्तान U19 राइवलरी
हाल के यूथ टूर्नामेंट्स में अलग-अलग नतीजों के बाद भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हो रहा है। पिछले साल दुबई में हुए U19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराया था। बाद में भारत ने 2026 U19 वर्ल्ड कप में इसका जवाब दिया और फाइनल में पहुंचने से पहले पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
खैर, भारत नए यूथ साइकल में लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में उतरेगा। यह टीम 2026-28 यूथ ODI साइकल का हिस्सा है, जो 2028 U19 वर्ल्ड कप की ओर ले जाएगा। ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएई और नेपाल की टीम शामिल है।
U19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल
ACC U19 एशिया कप 2026 – ग्रुप
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, UAE, नेपाल
ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मलेशिया
5 नवंबर, गुरुवार
श्रीलंका U19 बनाम मलेशिया U19 — OCA ग्राउंड 2
बांग्लादेश U19 बनाम अफगानिस्तान U19 — OCA ग्राउंड 1
6 नवंबर, शुक्रवार
पाकिस्तान U19 बनाम UAE U19 — OCA ग्राउंड 2
भारत U19 बनाम नेपाल U19 — OCA ग्राउंड 1
7 नवंबर, शनिवार
अफगानिस्तान U19 बनाम मलेशिया U19 — OCA ग्राउंड 2
श्रीलंका U19 बनाम बांग्लादेश U19 — OCA ग्राउंड 1
8 नवंबर, रविवार
UAE U19 बनाम नेपाल U19 — OCA ग्राउंड 2
भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 — OCA ग्राउंड 1
9 नवंबर, सोमवार
बांग्लादेश U19 बनाम मलेशिया U19 — OCA ग्राउंड 2
श्रीलंका U19 बनाम अफगानिस्तान U19 — OCA ग्राउंड 1
10 नवंबर, मंगलवार
भारत U19 बनाम UAE U19 — OCA ग्राउंड 2
पाकिस्तान U19 बनाम नेपाल U19 — OCA ग्राउंड 1
सेमी-फाइनल 1: A1 बनाम B2 — OCA ग्राउंड 1
सेमी-फाइनल 2: B1 बनाम A2 — OCA ग्राउंड 2
फाइनल: SF1 का विजेता बनाम SF2 का विजेता — OCA ग्राउंड 2
ये भी पढ़ें – 9 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से