21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक को फ्रेश चोट लगी है। इस वजह से वह महीनों 22 गज की पिच से दूर रहने वाले हैं। साथ ही उनके आईपीएल 2027 से भी बाहर होने पर खतरा मंडराने लगा है।

2. IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव

न्यूजीलैंड बनाम भारत के सभी टी20 मैच न्यूजीलैंड के समय के अनुसार रात 8:00 बजे शुरू होंगे, लेकिन भारत में ये मैच दोपहर 12:30 बजे से देखे जा सकेंगे। सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला ऑकलैंड में और पांचवां हैमिल्टन में खेला जाएगा। इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच वनडे मैच भी खेलने हैं, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे।

3. क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें अभी अपने मौके का इंतजार करना होगा। अय्यर ने कहा, “वैभव जैसे युवा खिलाड़ी का ड्रेसिंग रूम में खुश रहना जरूरी है। वह अभी काफी युवा हैं और आने वाले समय में उन्हें कई मौके मिलेंगे। फिलहाल उन्हें सीधे टीम में जगह नहीं दी जा सकती, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और विश्व कप भी जीत चुके हैं।” संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने इस साल भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी वजह से टीम प्रबंधन फिलहाल इस जोड़ी पर भरोसा बनाए रखना चाहता है।

4. ICC T20I Rankings: तिलक वर्मा को झटका, शाई होप की टॉप-10 में वापसी

आईसीसी की ओर से बुधवार, 21 अक्टूबर को जारी ताजा मेंस टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा को नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की टॉप-10 में वापसी हुई है। वहीं, भारतीय विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। तिलक वर्मा आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के शाई होप दो पायदान के सुधार के साथ नौवें नंबर पर काबिज हो गए हैं। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन पहले पायदान पर बने हुए हैं।

5. बांग्लादेश और नेपाल में होगा U-19 महिला T20 वर्ल्डकप, इतनी टीमें ले रहीं हैं हिस्सा

ICC अंडर-19 महिला T20 विश्व कप 2027 का आगाज अगले साल होगा। बांग्लादेश और नेपाल की संयुक्त मेजबानी में 21 जनवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को चार समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह में चार टीमें शामिल होंगी। दोनों देशों के चार मैदानों पर कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे।

ICC अंडर-19 महिला T20 विश्व कप 2027 में भारत को ग्रुप-A में शामिल किया गया है। भारत के अलावा इस समूह में आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल की टीमें हैं। ग्रुप-B में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ को रखा गया है, जबकि ग्रुप-C में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमें हैं। ग्रुप-D में इंग्लैंड, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

6. IND vs NZ: पहले T20 से पहले एक्शन में गौतम गंभीर, नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा के साथ की बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम को 5 मैच खेलने है। सीरीज के पहला मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने 3 घंटे प्रैक्टिस की है। प्रैक्टिस के दौरान गौतम गंभीर नए चीफ नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा के साथ काफी देर तक बातें करते हुए नजर आए हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान गौतम गंभीर ने विशेष रूप से अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर उनसे काफी देर तक बात की है।

7. IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा को अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। अमित आगामी सीजन के लिए दिल्ली के स्पिनरों के साथ काम करेंगे। इस नियुक्ति का मतलब है कि मिश्रा उसी फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ लौट रहे हैं, जहां से उन्होंने अपना IPL सफर शुरू किया था। गौरतलब है कि 43 वर्षीय मिश्रा ने सितंबर 2025 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और अब वह पहली बार इस लीग में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

8. वैभव के लिए न्यूजीलैंड कितना तैयार? कप्तान मिचेल सैंटनर ने किया ‘सूर्यवंशी रणनीति’ का खुलासा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस बीच, पहले मैच से पहले जब न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछा गया कि उनकी टीम इस वंडर बाॅय के लिए कितनी तैयार है। तो सैंटनर ने कहा ‘अगर उन्हें इस सीरीज में मौका मिलता है, तो हमने देखा है कि वह क्या कर सकते हैं और विपक्षी टीमों के लिए उन्हें रोकना काफी कठिन रहा है। मैं जानता हूं कि इंग्लैंड ने अपनी सीरीज के दौरान कई भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ छोटी और तेज गेंदों का इस्तेमाल किया था, लेकिन हमने आईपीएल में देखा है कि वह कितने आक्रामक हो सकते हैं। अगर वह खेलते हैं, तो हमने उनके लिए कुछ योजनाएं तैयार कर रखी हैं।’

close whatsapp