जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
हेजलवुड ने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन किया
अद्यतन - अक्टूबर 27, 2026 7:33 अपराह्न

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका है। तो वहीं, इस मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा कारनामा कर दिखाया। बता दें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी और हेजलवुड ने साउथ अफ्रीकी ओपनर एडेन मार्करम (78) को आउट कर, टेस्ट क्रिकेट में अपना 312वां विकेट हासिल किया।
इसके विकेट के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इस फाॅर्मेट में कुल 311 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही अब हेजलवुड टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में ओवरऑल 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
81 मैचों में ही दोनों दिग्गजों को पीछे
गौरतलब है कि ईशांत शर्मा ने साल 2007 से लेकर 2021 के बीच में भारतीय टीम के लिए 105 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 32.40 की औसत व 3.15 की इकाॅनमी से कुल 311 विकेट हासिल किए। साथ ही ईशांत ने 11 बार पांच विकेट हाॅल और 10 बार चार विकेट हाॅल भी अपने नाम किया।
जबकि जहीर खान ने 2000 से लेकर 2014 के बीच भारतीय टीम के लिए कुल 92 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 32.94 की औसत व 3.27 की इकाॅनमी से कुल 311 विकेट हासिल किए। इस दौरान जहीर ने 11 बार पांच विकेट हाॅल और 14 बार चार विकेट हाॅल अपने नाम किया। जहीर का बेस्ट प्रदर्शन 7/87 का रहा।
लेकिन, जोश हेजलवुड को इन दोनों दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ने में सिर्फ 81 मैच ही लगे। 2014 से 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 81 टेस्ट मैचों में हेजलवुड ने 312 विकेट लिए हैं। अपने पूरे टेस्ट करियर में, उन्होंने 23.91 की बॉलिंग औसत और 2.78 की इकॉनमी रेट बनाए रखी। साथ ही 11 बार एक पारी में पांच विकेट हाॅल और 15 बार चार विकेट हाॅल अपने नाम किए। 49 रन देकर 6 विकेट लेना हेजलवुड का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट प्रदर्शन रहा।
ये भी पढ़ें – WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें