IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

यह ट्रेड डील आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील बताई जा रही है

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X)
CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X)

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन से पहले एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इस डील के जरिए दोनों टीमों के बीच कुल चार खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। यह आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील बताई जा रही है, जिसने दोनों टीमों के समीकरण बदल दिए हैं।

इन खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली

पांच बार की चैंपियन टीम में इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का आना इस ट्रेड डील की सबसे बड़ी खबर है। वे SRH से CSK में आ गए हैं, और उनकी कीमत 13 करोड़ रुपये से घटकर 6 करोड़ रुपये हो गई है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पेस ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी SRH से CSK में शामिल हुए हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 3 करोड़ रुपये है।

वहीं दूसरी ओर, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद CSK छोड़कर SRH में चले गए हैं, जिनकी कीमत 4.8 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी CSK से SRH में आ गए हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 2 करोड़ रुपये है।

इस ट्रेड डील में तीन अलग-अलग देशों के खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके पास बल्लेबाज व गेंदबाजी का बेहतरीन मैच विनिंग स्किल है, जो इसे आगामी आईपीएल सीजन से पहले की सबसे महत्वपूर्ण इंटर-फ्रेंचाइजी अदला-बदली में से एक बनाती है।

पिछला सीजन कैसा रहा था दोनों टीमों का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में सीएसके और एसआरएच के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पाॅइंट्स टेबल को तीसरे स्थान पर खत्म किया था, और प्लेऑफ में जगह बनाई थी। तो वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 लीग मैचों में सिर्फ 6 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पांच बार की चैंपियन टीम ने पाॅइंट्स टेबल को 8वें पायदान पर खत्म किया था।

ये भी पढ़ें – 5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp