Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

विराट कोहली के टेस्ट करियर की तीन सबसे बड़ी पारियां चर्चा में।

Virat Kohli (Image credit Twitter - X)
Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। उन्होंने अपने 14 साल के टेस्ट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

कोहली ने भारत के लिए कुल 123 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले।

कोहली की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल परिस्थितियों में भी बड़ी पारियां खेलीं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सात दोहरे शतक लगाए। आइए उनकी टेस्ट क्रिकेट की तीन सबसे बड़ी पारियों के बारे में जानते हैं।

3. इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन, मुंबई 2016

इस सूची में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में खेली गई 235 रनों की पारी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में कोहली ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने 340 गेंदों का सामना करते हुए 235 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 25 चौके और एक छक्का निकला था। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की मदद से भारत ने पहली पारी में 631 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम मुकाबला पारी और 36 रनों से हार गई थी। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली थी।

2. श्रीलंका के खिलाफ 243 रन, दिल्ली 2017

दूसरे नंबर पर श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में खेली गई 243 रनों की पारी है। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में कोहली ने 287 गेंदों में 243 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 25 चौके लगाए थे।

उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 536 रन बनाकर पारी घोषित की थी। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। यह कोहली का छठा दोहरा शतक था।

1. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन, पुणे 2019

कोहली के टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2019 में आई थी। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने 336 गेंदों पर नाबाद 254 रन बनाए थे। इस पारी में कोहली ने 33 चौके और दो छक्के लगाए थे।

उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 601 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने यह मुकाबला पारी और 137 रनों से जीत लिया था। यह कोहली का सातवां और आखिरी टेस्ट दोहरा शतक था। उनका नाबाद 254 रन का स्कोर आज भी टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है।

ये भी पढ़ें – BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

close whatsapp