NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

भारत सीरीज में 1-0 से आगे है 

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X)
NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है। वर्षा बाधित मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 5 विकेट से जीत हासिल की थी। तो वहीं, अब वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर, शनिवार को दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा।

इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेगी। तो वहीं, मैन इन ब्लू जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:

NZ vs IND, 2nd ODI मैच डिटेल्स

मैच  न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा वनडे, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यू हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तारीख और समय  7 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन: पिच रिपोर्ट

ड्राॅप-इन पिच की वजह से वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में आमतौर पर हेनरी स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद करती हुई नजर आती है। यही वजह है कि यहां का वनडे क्रिकेट में औसत स्कोर 252 रन है, जो एक प्रतिस्पर्धी टोटल है। नई बॉल से सीम मूवमेंट और शाम की ओस का फायदा उठाने के लिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का विकल्प बेहतर रहेगा। 260+ का स्कोर यहां पर एक मैच विनिंग टोटल साबित हो सकता है।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  124
भारत ने जीते 64
न्यूजीलैंड ने जीते  52
नो रिजल्ट/टाई 07/01
सबसे पहले मैच  14 जून, 1975 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  4 नवंबर, 2026 (भारत ने जीता)

NZ vs IND: संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज

ये भी पढ़ें – NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

close whatsapp