NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में 7 नवंबर को खेला जाएगा
अद्यतन - नवम्बर 6, 2026 11:43 पूर्वाह्न

भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें अब इंजरी के कारण न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे (Devon Conway) भारत के खिलाफ बची हुई पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
जारी सीरीज के पहले वनडे मैच से एक दिन पहले मैदान पर आयोजित प्रैक्टिस सेशन के दौरान डेवाॅन काॅन्वे फील्डिंग के दौरान खुद को चोटिल कर बैठे थे। इसके बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। लेकिन, चोट की गंभीरता को देखते हुए काॅन्वे को हाॅस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा था।
तो वहीं, अब मिली ताजा जानकारी के अनुसार डेवोन कॉन्वे कनकशन (सिर में चोट) की वजह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कॉन्वे की जगह घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी निक केली को बाकी बचे सभी मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है, जिनके नाम घरेलू क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन के ईडन पार्क मैदान में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड-भारत दूसरे वनडे मैच 7 तारीख को
दूसरी ओर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयनुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा।
इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की नजर शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने पर होंगी। तो वहीं, ऑकलैंड में खेले गए वर्षा प्रभावित पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया दूसरे वनडे में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
ये भी पढ़ें – CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर