SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बिहार की टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मैच 16 नवंबर को रेलवे के खिलाफ होगा।

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter - X)
Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। 6 नवंबर को टीम की घोषणा के साथ ही सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है।

बिहार की टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मैच 16 नवंबर को रेलवे के खिलाफ होगा। दोनों मुकाबले इंदौर में खेले जाएंगे। वैभव केवल इन दो मैचों में ही कप्तानी करेंगे, क्योंकि इसके बाद उन्हें मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ना है।

15 साल की उम्र में मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने वैभव को कप्तानी सौंपने के फैसले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वैभव ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समझदारी से सभी को प्रभावित किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी और कप्तान बनने में मदद करेगी।

वैभव ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 175 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था।

इसके अलावा उन्होंने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने। IPL 2026 में भी वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बिहार का स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह

सब्जेक्ट टू फिटनेस: मंगल माहौर, शाकिब हुसैन

स्टैंडबाय: बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें – घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

close whatsapp