NZ vs IND 3rd ODI, Weather Report: हैमिल्टन में झमाझम बारिश के आसार, रद्द होगा तीसरा वनडे? देखें वेदर रिपोर्ट
सेडन पार्क में न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए वेदर रिपोर्ट काफी निराशाजनक है।
अद्यतन - नवम्बर 9, 2026 10:09 पूर्वाह्न

10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले तीसरे वनडे मैच में भारत की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम हर विभाग में मजबूत नजर आई है; उनके गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की कंडीशंस के हिसाब से खुद को अच्छी तरह ढाल लिया है, जबकि टॉप ऑर्डर ने टीम को स्थिरता दी है।
हालांकि, न्यूजीलैंड अपनी घरेलू जमीन पर हमेशा खतरनाक साबित होती है, और सीरीज में बने रहने के लिए उन्हें अपने टॉप ऑर्डर से कहीं बेहतर शुरुआत की जरूरत होगी। हैमिल्टन की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो वह 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगा, वहीं न्यूजीलैंड के लिए सीरीज में बने रहने के लिए जीतना जरूरी है।
NZ vs IND, 3rd ODI मैच डिटेल्स
| मैच | न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026 |
| वेन्यू | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| तारीख और समय | 10 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट) |
NZ vs IND, 3rd ODI: मौसम रिपोर्ट
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए वेदर रिपोर्ट काफी निराशाजनक है, जिसमें पूरे दिन लगातार बारिश होने की आशंका है। ‘एक्यूवेदर’ के अनुसार, बारिश की 99% संभावना है और 45 मिमी से अधिक भारी बारिश हो सकती है। आसमान में 90-100% घने बादल छाए रहेंगे और तापमान 18°C से 22°C के बीच रहेगा। इससे साफ संकेत मिलता है कि मैच शुरू होने में देरी हो सकती है या फिर डीएलएस नियम के कारण मैच छोटा हो सकता है।
न्यूजीलैंड को दोहरा झटका
भारत के खिलाफ अंतिम दो एकदिवसीय मैचों से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका लगा है, जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन दाहिनी काफ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण बाहर हो गए हैं। हालांकि, वेलिंगटन में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने के बाद ब्लेयर टिकनर को कन्कशन की समस्या से फ्री कर दिया गया, लेकिन उन्हें आईसीसी की अनिवार्य सात दिन की स्टैंड-डाउन ड्यूरेशन पूरी करनी होगी। क्रिस्टियन क्लार्क को गेंदबाजी कवर के रूप में बुलाया गया है, जबकि मैट हेनरी चौथे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढ़ें – NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए