गुजरात टाइटंस छोड़कर हार्दिक पांड्या ने बहुत बड़ी गलती की: मोहम्मद कैफ
कैफ का यह बयान हाल में ही हार्दिक के MI से PBKS में ट्रेड होने के बाद आया है
अद्यतन - नवम्बर 12, 2026 1:00 अपराह्न

हाल में ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की आईपीएल ट्रेड डील 11 नवंबर 2026 को पूरी हुई। इस डील के तहत वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स चले गए हैं। वह 18 करोड़ की कीमत में पीबीकेएस से जुड़े, जबकि एमआई में रहते हुए हार्दिक की सैलरी 16.35 करोड़ रुपए थी।
तो वहीं, इस ट्रेड डील के चलते मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स से 18 करोड़ रुपए में स्ट्राइक गेंदबाज अर्शदीप सिंह मिले। PBKS हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर की तीसरी फ्रेंचाइजी रही। 2022 और 2023 तक वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेले और बाकी साल 2015 से मुंबई इंडियस के लिए खेलते हुए नजर आए।
दूसरी ओर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर, खासकर गुजरात टाइटंस छोड़ने के उनके फैसले की कड़ी आलोचना की है। कैफ का मानना है कि यह कदम इस ऑलराउंडर के IPL सफर में एक बड़ी गलती थी। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने कैफ ने पांड्या के हालिया सीजन और उनके इस नए ट्रांसफर के नतीजों पर अपनी राय रखी।
मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान
कैफ ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “हार्दिक का GT छोड़ना एक बड़ी गलती थी, MI के साथ उनका पुराना जुड़ाव था, और शायद इसी वजह से वह वापस चले गए। उन्होंने GT को चैंपियन बनाया था और वहां वे राजा थे। लेकिन, उस फैसले से उन्हें नुकसान ही हुआ। उनके प्रदर्शन और कप्तानी, दोनों में गिरावट आई।”
मोहम्मद कैफ ने आगे कहा “कई खिलाड़ी कप्तानी चाहते हैं। लेकिन उनमें से बहुत से खिलाड़ी कप्तानी के दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। हार्दिक के लिए यह अच्छा ही होगा कि वह कप्तान नहीं हैं। PBKS में, उन्हें एक बल्लेबाज, गेंदबाज और फिनिशर के तौर पर अपनी फॉर्म वापस पाने पर ध्यान देना चाहिए।”
ये भी पढ़ें – NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर