रजत पाटीदार के तूफान के दम पर MP ने SMAT में बनाया अपना सार्वकालिक बेस्ट स्कोर 

रजत पाटीदार के तूफान के दम पर MP ने SMAT में बनाया अपना सार्वकालिक बेस्ट स्कोर 

पाटीदार ने 48 गेंदों में नाबाद 135 रनों की शानदार पारी खेली

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)
Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)

जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2026-27 में एलीट ग्रुप सी में मध्य प्रदेश और असम के बीच एक रोमांचक मैच खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में जारी इस मुकाबले में एमपी के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रजत पाटीदार का तूफान देखने को मिला। रजत की तूफानी पारी के चलते एमपी स्मैट में अपना सार्वकालिक सर्वोच्च स्कोर बनाने में भी सफल रही।

मुकाबले में टाॅस हारकर बल्लेबाजी करने वाली एमपी एक समय 7.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मुश्किल स्थिति में थी। लेकिन, इसके बाद रजत पाटीदार ने रन बनाने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया, और असम के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर धुआंधार शाॅट खेले।

पहले तो उन्होंने 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और फिर 48 गेंदों में 281.25 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 135* रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रजत ने 8 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के लगाए।

तो वहीं, रजत पाटीदार की इस कप्तानी पारी के चलते मध्य प्रदेश ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 250 रन बनाए। यह टोटल अब मध्य प्रदेश का इस टूर्नामेंट का सबसे बेस्ट टोटल भी बन गया है। टीम ने इससे पहले इस टूर्नामेंट इस जादुई नंबर को नहीं छुआ था।

शिवांग कुमार ने भी दिया अहम योगदान

रजत पाटीदार के अलावा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले शिवांग कुमार ने भी 38 गेंदों में 3 चौके व 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 153 रनों की मजबूत साझेदारी भी हुई, जिससे एमपी एक मजबूत लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही।

दूसरी ओर, असम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए कुमार कार्तिकेय को सर्वाधिक दो विकेट मिले। इसके अलावा आवेश खान, त्रिपुरेश सिंह व शिवम शुक्ला को एक-एक विकेट मिला।

देखने लायक बात होगी कि क्या असम एमपी से मिले 251 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें – निर्विरोध ICC के चेयरमैन चुने गए जय शाह, लगातार दूसरी बार संभालेंगे कार्यभार 

close whatsapp