IPL 2027 से पहले GT में हुई धाकड़ गेंदबाजी की एंट्री, दो बार हासिल कर चुका है पर्पल कैप
सनराइजर्स हैदराबाद से यह गेंदबाज गुजरात टाइटंस में आया है
अद्यतन - नवम्बर 17, 2026 2:01 अपराह्न

आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) टीम में एक ट्रेड डील के तहत धाकड़ गेंदबाजी की एंट्री हुई है। आईपीएल के 20वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल, अब एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच 4 करोड़ रुपए की ट्रेड डील हुई है।
बता दें सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 की नीलामी में हर्षल पटेल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसलिए इस ट्रेड के जरिए हैदराबाद की इस फ्रेंचाइजी को अपनी लगाई गई रकम का आधा हिस्सा वापिस मिल गया है। 35 वर्षीय पटेल के लिए यह एक खास बात है कि उनका जन्म गुजरात के साणंद में हुआ था और अब वे अपने IPL करियर में पहली बार अपने होम टीम के लिए खेलेंगे।
SRH के लिए कैसा था हर्षल पटेल का प्रदर्शन?
सनराइजर्स हैदराबाद में पटेल के दो सीजन का प्रदर्शन बिल्कुल अलग-अलग रहा। IPL 2025 में, वे टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक थे और पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 16 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ, वे उस सीजन में पैट कमिंस के साथ संयुक्त रूप से टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
लेकिन, इसके उलट IPL 2026 का सीजन उनके लिए बिल्कुल अलग रहा। पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 5 मैच खेले, लेकिन पूरे सीजन में एक भी विकेट नहीं ले पाए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 10.82 रही। फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के आखिरी हिस्से में आए इस खराब दौर के कारण ही, शायद उन्हें कम कीमत पर दूसरी टीम में भेजने का फैसला लिया गया।
2 बार हासिल कर चुके हैं पर्पल कैप
बता दें अपने आईपीएल करियर के दौरान हर्षल दो बार पर्पल कैप जीतने में सफल रहे हैं। पटेल ने 2021 में आरसीबी में रहते हुए शानदार गेंदबाजी की और 32 लेकर यह कैप अपने नाम की। इसके बाद उन्होंने साल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार खेल दिखाया और 24 विकेट लेकर यह कैप अपने नाम की।
खैर, देखने लायक बात होगी कि वह गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2027 में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
ये भी पढे़ं – IPL 2027: सीजन शुरू होने से पहले SRH के लिए बुरी खबर, पूरा सीजन मिस करेंगे ट्रैविस हेड