NZ vs IND 1st Test, Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी पहले टेस्ट का खेल? जानें मौसम का हाल
दौरे पर टी20आई (3–2) और वनडे (3–1) सीरीज जीतने के बाद, शुभमन गिल की टीम अब रेड-बॉल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेगी।
अद्यतन - नवम्बर 18, 2026 4:53 अपराह्न

न्यूजीलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व (सुबह 3:30 बजे भारतीय समयानुसार) में खेला जाएगा। दौरे पर टी20आई (3–2) और वनडे (3–1) सीरीज जीतने के बाद, शुभमन गिल की टीम अब रेड-बॉल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करेगी।
टीम में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम अपने घरेलू मैदान की ‘सीमिंग’ कंडीशंस का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उनके पास मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी जैसे गेंदबाज हैं, जबकि बल्लेबाजी में डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल मौजूद हैं। इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों को अक्सर फायदा मिलता रहा है, इसलिए शुरुआत में भारतीय टॉप ऑर्डर के खिलाफ गेंद की मूवमेंट मैच की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
NZ vs IND, 1st Test मैच डिटेल्स
| मैच | न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026 |
| वेन्यू | बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन |
| तारीख और समय | 19 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट) |
NZ vs IND: मौसम की रिपोर्ट
वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड बनाम भारत के पहले टेस्ट (19–23 नवंबर, 2026) के दौरान मौसम काफी हद तक अनुकूल रहने की उम्मीद है। दिन का तापमान 17°C से 21°C के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान 9°C से 14°C के आसपास रहने का अनुमान है। सभी पांचों दिनों बारिश की संभावना काफी कम (10–20%) है। हालांकि, तीसरे से पांचवें दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और वेलिंगटन की तेज हवाएं (35 किमी/घंटा तक) स्विंग और सीम गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं।
बेसिन रिजर्व में भारत का रिकॉर्ड खराब रहा है। वेलिंगटन के इस मैदान पर उन्होंने आठ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से केवल एक में उन्हें जीत मिली है, पांच में हार का सामना करना पड़ा है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
यह भी पढ़ें – NZ vs IND 2026, 1st Test: पहला टेस्ट मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए