ILT20 2026 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें सभी 34 मुकाबले, जानें टीवी चैनल और OTT की पूरी डिटेल

ILT20 2026 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें सभी 34 मुकाबले, जानें टीवी चैनल और OTT की पूरी डिटेल

जानें भारत में ILT20 के मैच कहां देख सकते हैं।

ILT20 2026 (Image credit Twitter - X)
ILT20 2026 (Image credit Twitter – X)

इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के पांचवें सीजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और 34 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में दुनिया के कई बड़े क्रिकेट सितारे खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा कमेंट्री पैनल में भी कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

इस सीजन के कमेंट्री पैनल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली, भारत के पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू और रॉबिन उथप्पा पहली बार शामिल हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी एक सीजन के बाद वापसी कर रहे हैं।

इनके अलावा वसीम अकरम, वकार यूनिस, इयान बिशप, हरभजन सिंह, साइमन डूल, शोएब मलिक और एलन विल्किंस जैसे दिग्गज भी कमेंट्री करते नजर आएंगे। महिला कमेंटेटर्स में एलेक्स हार्टले, इसोबेल जॉयस, नताली जर्मानोस और रीमा मल्होत्रा शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट फैंस इस टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव प्रसारण टीवी और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से देख सकेंगे। भारत में हिंदी कमेंट्री के साथ मुकाबले Unite8 Sports 1, Unite8 Sports HD और Z5 पर उपलब्ध होंगे। वहीं, अंग्रेजी कमेंट्री के साथ मैच Z Zest, Z Zest HD और FanCode पर देखे जा सकेंगे।

ILT20 के पांचवें सीजन की शुरुआत शनिवार, 21 नवंबर 2026 को होगी। पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन डेजर्ट वाइपर्स का सामना MI एमिरेट्स से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई, अबू धाबी और शारजाह में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, इसका फाइनल मुकाबला 20 दिसंबर 2026 को दुबई में खेला जाएगा।

इन बड़े खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस सीजन में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन, फिन एलन और मोईन अली मैदान पर उतरेंगे। वहीं, डेजर्ट वाइपर्स की टीम में बाबर आजम, नसीम शाह और शादाब खान शामिल हैं। दुबई कैपिटल्स के लिए फाफ डु प्लेसिस, मार्कस स्टोइनिस और फिल सॉल्ट खेलेंगे।

इसके अलावा गल्फ जायंट्स में हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर, MI एमिरेट्स में राशिद खान, निकोलस पूरन और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी नजर आएंगे। शारजाह वॉरियर्स की टीम में सिकंदर रजा, आदिल राशिद और मोहम्मद नबी शामिल हैं।

दूसरे देशों में कहां होगा प्रसारण?

भारत के अलावा ब्रिटेन में TNT और HBO, पाकिस्तान में Ten Sports, Geo Super, Tamasha और Myco पर मुकाबले देखे जा सकेंगे। वहीं, उत्तरी अमेरिका में Willow और ऑस्ट्रेलिया में Fox Sports पर मैचों का प्रसारण होगा। दुनिया के बाकी हिस्सों में DRM Sports के जरिए मुकाबले देखे जा सकेंगे। टूर्नामेंट के हाइलाइट्स और वीडियो यूट्यूब पर भी उपलब्ध होंगे।

close whatsapp