ये कलाकारी देख विराट कोहली भी रह जाएंगे दंग, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये कलाकारी देख विराट कोहली भी रह जाएंगे दंग, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट से जुड़ा एक वीडियो।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के हर देश में फैन्स हैं, कोहली का क्रेज ऐसा है की फैन्स उनसे मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। इन सभी के बीच कोहली की एक नई फैन सामने आई है, जिसकी कलाकारी देख खुद विराट भी हैरान हो जाएंगे और अब इसी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

पहले से काफी बदल गए हैं विराट कोहली

जी हां, ये बात सच है की विराट कोहली पहले से काफी ज्यादा बदल गए हैं, वहीं ये बदलाव उनके खराब दौरे से शुरू हुआ था। पहले कभी भी विराट को मंदिरों में नहीं देखा जाता था, लेकिन अब जैसे ही मौका मिलता है कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ कई मंदिरों के दर्शन करने पहुंच जाते हैं। साथ ही वो मैदान पर भी अब कम ही गुस्सा करते नजर आते हैं और अपने हर एक गेम का मजा लेते हैं बिना किसी टेंशन के।

विराट कोहली की महिला फैन ने तो दिल जीत लिया यार

*सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट से जुड़ा एक वीडियो।
*वीडियो में एक महिला फैन ने बनाया है कोहली का Digital Artwork
*वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के बाद का था कोहली का ये Artwork।
*वहीं इस वीडियो पर आ चुके हैं अभी तक कई लाख लाइक्स और व्यूज।

इंस्टा पर वायरल हो रहा है विराट कोहली से जुड़ा ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

वेस्टइंडीज में खास फैन ने की थी कोहली से मुलाकात

हाल ही में इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हुई है, जहां इस टेस्ट सीरीज में जोशुआ दा सिल्वा वेस्टइंडीज के लिए बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेल रहे थे। वहीं मैच के बीच जोशुआ ने बताया था की उनकी मां कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं, जिसके बाद जोशुआ की मां ने कोहली से मुलाकात भी की थी और उन्हें गले भी लगाया था। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

BCCI ने शेयर किया था ये खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp