रोहित शर्मा ने दिखाया कैसे घबराकर IPL ऑक्शन देख रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने दिखाया कैसे घबराकर IPL ऑक्शन देख रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी

मेगा ऑक्शन के पहले दिन मुंबई इंडियंस ने इशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा।

Rishabh Pant, Rohit Sharma And Suryakumar Yadav (Photo Source: Instagram)
Rishabh Pant, Rohit Sharma And Suryakumar Yadav (Photo Source: Instagram)

2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है, ऑक्शन में पहले दिन का प्रक्रिया जारी है जहां अब कुछ बड़े-बड़े खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाइजी ने अपने टीम में शामिल किया है। इस नीलामी में कुल 6०० खिलाड़ियों की भविष्य 10 फ्रेंचाइजी द्वारा तय की जाएगी। ऑक्शन की शुरुआत मार्की खिलाड़ियों के साथ हुई जहां सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे और उन्हें KKR ने खरीदा।

इस बीच आईपीएल ऑक्शन से पहले आईपीएल रिटेंशन हुआ जहां सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीम से बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया, वहीं कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी भी रही जिन्होंने अपने कुछ मैच विनर्स खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया जिसे देख फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैरान हुए। इस लिस्ट में चहल, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर जैसे कुछ युवा प्रतिभाओं का नाम शामिल है।

इन खिलाड़ियों को पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया वहीं बाद में दो नई फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट के दौरान भी उन्हें शामिल नहीं किया। इस बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की एक इंस्टा स्टोरी बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें चहल, शार्दुल, श्रेयस, ईशान, ऋषभ और सूर्य कुमार बड़ी ध्यान दे आईपीएल ऑक्शन को देख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, कुछ खुश और कुछ चिंतित चेहरे।

यहां देखिए रोहित शर्मा का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

Rohit Sharma Instagram Story (Photo Source- Instagram)
Rohit Sharma Instagram Story (Photo Source- Instagram)

मुंबई ने इशान किशन के लिए बहाया पानी के तरह पैसा

इस बीच बता दें कि रोहित की फ्रेंचाइजी यानी की मुंबई इंडियंस एक बार फिर इशान किशन को अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रही है। किशन का जब नाम ऑक्शन में आया तो लगभग 9 फ्रेंचाइजी उनके लिए ऑक्शन टेबल पर लड़ती ही दिखी, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में टीम में शामिल किया। इससे पहले मुंबई क्विंटन डी कॉक और ट्रेंट बोल्ट के पीछे भी जाती हुई नजर आई थी लेकिन अंत में उन्हें इन सब में से एक भी खिलाड़ी नहीं मिला।

close whatsapp