‘मुझे टीम से ड्रॉप नहीं किया गया था….’- अपनी वापसी को लेकर बोले हार्दिक पांड्या
हार्दिक आईपीएल 2022 में गुजरात के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
अद्यतन - जून 3, 2022 6:43 अपराह्न

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हाल ही में बताया कि कैसे शानदार वापसी की। पांड्या टी-20 विश्व कप 2021 के बाद से भारतीय टीम से बाहर थे और इस दौरान मैनेजमेंट ने उन्हें चोट से उबरने के लिए कहा जो पिछले दो वर्षों में उनके लिए एक बड़ा चिंता का विषय बना हुआ था। इस आईपीएल में आने से पहले उनके पास कोई मैच टाइम नहीं था और बहुत से एक्सपर्ट ने सीजन शुरू होने से पहले उनकी टीम को टॉप चार में जाने के काबिल नहीं समझा था।
हालांकि गुजरात की टीम और उनके कप्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को गलत साबित किया। इस सीजन हार्दिक पांड्या काफी समय बाद गेंदबाजी करते हुए दिखे और वे काफी फिट दिख रहे थे, हालांकि उन्होंने खुद को ज्यादा जोखिम में नहीं डाला और अच्छे से अपना वर्क लोड मैनेज किया। कप्तानी का उनका अनदेखा कौशल भी इस सीजन में सामने आया और फाइनल में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत फ्रेंचाइजी ने खिताब अपने नाम किया।
मैंने ऑफ लिया था, मुझे ड्रॉप नहीं किया गया था- हार्दिक पांड्या
इस बीच गुजरात टाइटंस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में हार्दिक ने कहा कि, “बहुत से लोग नहीं जानते कि मैंने ऑफ लिया था। यह मेरा निर्णय था, कई लोगों के मन में संदेह था कि मुझे ड्रॉप किया गया है। जब आप उपलब्ध हों तब आपको ड्रॉप किया जा सकता है।
बीसीसीआई का भी शुक्रगुजार हूं क्योंकि उन्होंने मुझे इतना लंबा ब्रेक लेने दिया और मुझे परेशान भी नहीं किया या मुझे वापस आने के लिए मजबूर नहीं किया, यह कुछ ऐसा है जो उनकी तरफ से सराहनीय है और पुराने हार्दिक बहुत जल्द वापस आएंगे।
हार्दिक ने आगे कहा कि, “मैंने किसी से भी कहा, फैंस वापस आ गए हैं, मेरे लिए वापसी करने का यह सही समय है’। वास्तव में आगे देख रहे हैं; बहुत सारे मैच आने वाले हैं, जो मैं खेलने जा रहा हूं; मैंने आईपीएल में आने से पहले जितनी मेहनत की है, उसका सही इस्तेमाल होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि मैंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जो किया, वह अपने देश के लिए भी कर सकूं।”
यहां देखिए हार्दिक पांड्या का वो वीडियो
“The old Hardik will be back!” 💪
🎥 #PapaPandya will be back in Blue, and we are excited! 🔥 #INDvSA #TeamIndia @hardikpandya7 pic.twitter.com/6KaQBb7860
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) June 3, 2022