'द्रविड़ ने मुझसे क्या कहा वो मुझे बिल्कुल याद नहीं'- PAK के खिलाफ T20 WC मुकाबले को याद कर बोले कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘द्रविड़ ने मुझसे क्या कहा वो मुझे बिल्कुल याद नहीं’- PAK के खिलाफ T20 WC मुकाबले को याद कर बोले कोहली

विराट कोहली ने कहा कि, मैं पहले भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा था लेकिन यह काम नहीं कर रहा था।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारत के महान खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। लेकिन पिछले साल उनके द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई वो 82* रनों की पारी को शायद ही कोई फैंस भूल सकता है। रन चेज मास्टर से मशहूर विराट कोहली ने अकेले दम पर उस मुकाबले में भारत को शानदार जीत दिलाई थी।

उन्होंने मुझसे क्या कहा यह मुझे बिल्कुल भी याद नहीं है- विराट कोहली 

वहीं हाल ही में PUMA इवेंट पर उन्होंने इस पारी को याद करते हुए कहा कि, इस पारी को बयां कर पाना काफी मुश्किल है। साथ ही बताया कि उस मैच के दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ से मिले सलाह उनको बिलकुल भी याद नहीं। उन्होंने कहा कि, बहुत से लोगों ने मुझसे पूछने की भी कोशिश कि, आप उस वक्त क्या सोच रहा थे ,आपने कैसे योजना बनाई लेकिन सच कहूं तो मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं था।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैं उस वक्त इतने दवाब में था कि मेरा दिमाग 12 वें और 13 वें ओवर तक पूरी तरह से बंद हो गया था। मुझे याद है कि ब्रेक में राहुल भाई मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे क्या कहा यह मुझे बिल्कुल भी याद नहीं है।

विराट कोहली ने कहा कि, मुझे सच में याद नहीं था और मैंने यह बात उन्हें (राहुल द्रविड़) भी बताई थी। मैंने उनसे कहा कि, मुझे नहीं पता कि आपने मुझसे ब्रेक में क्या कहा था। इसके साथ ही उनका कहना था कि, वह इस पारी को कैसे खेल पाए इसको लेकर उनके पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है। साथ ही ऐसी पारी फिर से खेल पाना काफी मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि, मैंने उस वक्त प्लान बनाना और सोचना बंद कर दिया तब मुझे लगा कि कोई बड़ी चीज मुझे गाइड कर रही है। मैं पहले भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा था लेकिन यह काम नहीं कर रहा था। तब मुझे उस वक्त यह सिख मिली कि अपनी दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना बंद करो क्योंकि यह वास्तव में आपको वास्तविकता से दूर कर देता है। उस रात क्या हुआ मैं इसे कभी नहीं समझा सकता हूं और यह फिर कभी नहीं होगा।

close whatsapp