लोगों ने मुझे ओवरथिंकर का टैग दिया है- रविचंद्रन अश्विन ने दिया हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

लोगों ने मुझे ओवरथिंकर का टैग दिया है- रविचंद्रन अश्विन ने दिया हैरान करने वाला बयान

आर अश्विन ने कहा कि, कई लोगों ने मेरे बारे में यह कहा है कि मैं ओवरथिंकर हूं।

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया में उमेश यादव को खेलने का मौका मिला। दरअसल ऐसा माना जा रहा था कि इस मुकाबले के लिए रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनकी जगह उमेश यादव को टीम का हिस्सा बनाया गया।

बता दें कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी आर अश्विन के नहीं खेलने पर सवाल उठाए। वहीं अब हाल ही में अश्विन ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि, लोग उन्हें ओवरथिंकर का टैग दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, किसी को भी दूसरे के लाइफ पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

कई लोगों ने मेरे बारे में यह कहा है कि मैं ओवरथिंकर हूं- रविचंद्रन अश्विन 

बता दें आर अश्विन ने कहा कि, कई लोगों ने मेरे बारे में यह कहा है कि मैं ओवरथिंकर हूं। एक खिलाड़ी जिसे सिर्फ 15-20 मैच खेलने हैं उसे ओवरथिंकर होने की जरूरत नहीं होती। लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी जिसे पता है कि उसे दो से ज्यादा मैच नहीं खेलने हैं वह जरूरत से ज्यादा सोचेगा, उसे लगेगा यही मेरा काम है। यही मेरा सफर है जो मुझे सूट करता है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल अगर कोई मुझसे आकर यह कहता है कि तुम 15 मैच खेलोगे और तुम्हारा ध्यान रखा जाएगा, प्लेयर्स की जिम्मेदारी तुम्हारी होगी, तुम लीडरशिप रोल में हो, तो मैं ओवरथिंक नहीं करूंगा। आप बताए क्या मैं जरूरत से ज्यादा सोचूंगा। किसी के लिए यह कहना कि वह जरूरत से ज्यादा सोचता है वह गलत बात है क्योंकि उस इंसान के जीवन का सफर उसका अपना है। इसलिए किसी और को इसपर टिपण्णी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

अश्विन ने आगे कहा कि, ओवरथिंकर टैग मेरे खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था। दरअसल जब लीडरशिप की बात मुझ तक आई तो कुछ लोगों ने यह स्टेटमेंट मेरे खिलाफ इस्तेमाल की। लेकिन मैं शिकायत नहीं करूंगा। दरअसल मेरे पास पछतावा करने के लिए इतना समय नहीं है। मुझे किसी को लेकर कोई पछतावा नहीं है।

close whatsapp