IPL 2024: इस फैन की चमक गई किस्मत, LIVE मैच में रोहित शर्मा और इशान किशन के गले लगा और... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: इस फैन की चमक गई किस्मत, LIVE मैच में रोहित शर्मा और इशान किशन के गले लगा और…

मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे हैं मैच में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना पाए।

MI vs RR (Pic Source-X)
MI vs RR (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे हैं इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस का एक फैन मैदान पर आ गया था जिसको देख पहले तो अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा थोड़ा घबरा गए लेकिन बाद में वो उस फैन के गले मिले। यही नहीं उस फैन की किस्मत काफी अच्छी थी और रोहित शर्मा के अलावा वो इशान किशन के भी गले मिले। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

मुंबई इंडियंस इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन ही बना पाया

बता दें, मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे हैं मैच में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना पाए। टीम की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। वो मुंबई इंडियंस की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

हार्दिक पांड्या के अलावा तिलक वर्मा ने 32 रनों का योगदान दिया जबकि टिम डेविड ने 17 रन बनाए। इशान किशन ने भी 16 रनों की पारी खेली। हालांकि इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। रोहित शर्मा, नमन धर और डेवाल्ड ब्रेविस बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 22 रन देखकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि Nandre Burger ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके।

युजवेंद्र चहल ने भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। एक विकेट आवेश खान ने अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स को यह मैच जीतने के लिए 126 रनों की जरूरत है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?