CSK टीम के फैन ने Pat Cummins को दिखाया आईना, तेज गेंदबाज नहीं करेगा अब ये Gesture
दमदार प्रदर्शन कर स्टेडियम में फैन्स को शांत कराने के लिए जाने जाते हैं कमिंस।
अद्यतन - Apr 29, 2024 5:15 pm

(Image Credit- Instagram)
SRH टीम के खिलाड़ियों ने इस IPL में बल्लेबाजी को मजाक बनाकर रख दिया है, लेकिन CSK टीम के सामने पैट की सेना की एक ना चली। वहीं हैदराबाद को हारता हुआ देख चेन्नई टीम के फैन्स में एक अलग ही जोश था, तो एक फैन SRH के कप्तान के लिए खास पोस्टर लेकर पहुंचा था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिर से आखिर में खेलने आए धोनी
एक बार फिर से CSK टीम के पूर्व कप्तान धोनी आखिरी ओवर की कुछ ही गेंदें खेलने आए, इस दौरान स्टेडियम का नजारा देखने लायक था। वहीं SRH टीम के खिलाफ धोनी ने सिर्फ 2 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने 5 रन नाबाद बनाए, साथ ही कल मैच देखने माही की वाइफ साक्षी भी स्टेडियम पहुंची थी।
CSK टीम के फैन का पोस्टर देख उड़े Pat Cummins के होश
*दमदार प्रदर्शन कर स्टेडियम में फैन्स को चुप कराने के लिए जाने जाते हैं कमिंस।
*लेकिन CSK टीम के खिलाफ SRH टीम को मिली थी चेन्नई में करारी मात।
*जिसके बाद Pat Cummins से जुड़ा एक पोस्टर हुआ स्टेडियम से वायरल।
*पोस्टर पर लिखा था- तुम यहां की भीड़ को शांत नहीं करवा सकते, ये चेन्नई है।
एक नजर CSK टीम के फैन की इस तस्वीर पर
ये तस्वीर भी देखने लायक है बॉस
कितनों रनों से जीती चेन्नई टीम?
वहीं SRH टीम के खिलाफ चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना डाले। टीम की तरफ से कप्तान गायकवाड़ ने 98 रनों की पारी खेली थी, तो डेरिल मिशेल ने 52 रन बनाए और शिवम दुबे 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके जवाब में पूरी SRH टीम सिर्फ 134 रनों पर ऑल आउट हो गई और CSK 78 रनों से मैच जीत गई, चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तुषार ने लिए और उन्होंने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। इस जीत के साथ ही चेन्नई अंक तालिका पर फिर से तीसरे नंबर पर आ गई है, वहीं टीम का अगला मैच अब 1 मई को होगा और ये मैच पंजाब टीम के खिलाफ होने जा रहा है।